राजस्थान में अब मेयर-अध्यक्ष की बारी: 305 निकायों में नामांकन शुरू, 21 सितंबर को चुनाव
Saurabh Mishra | Sept 15, 2026, 12:08 IST
मेयर - अध्यक्ष की परीक्षा
राजस्थान के 305 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू हो गए। जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में 16 सितंबर को रिपोलिंग होगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- निकाय चुनाव के नतीजों के बा शुरू हुए मेयर-सभापति पद के नामांकन।
- 21 सितंबर को तय होंगे राजस्थान में शहर सरकार के मुखिया।
- जयपुर-जोधपुर-कोटा नगर निगम के कुछ वार्डों में होगी रिपोलिंग।
- निकाय प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।
- 305 निकायों में मेयर-सभापति-अध्यक्ष का चुनाव
वहीं जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगरपालिका में पहले दोबारा वोटिंग होगी। यहां बाकी नतीजे आने के बाद 17 सितंबर को निकाय प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
मंगलवार से अध्यक्ष-चेयरमैन पद के लिए नामांकन की शुरुआत
जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के साथ सुकेत नगरपालिका में फिलहाल यह प्रक्रिया शुरू नहीं होगी। यहां कुछ बूथों पर दोबारा मतदान और मतगणना बाकी है।
17 को जांच, 18 सितंबर तक नाम वापसी
7 नगर निगमों में चुने जाएंगे मेयर
47 नगर परिषदों में सभापति का चुनाव
बहरोड़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सरदारशहर, गंगापुर सिटी, सीकर, सिरोही, निंबाहेड़ा, राजसमंद, मकराना, हिंडौन सिटी, दौसा, लालसोट, डीग, बालोतरा, फलोदी और सलूंबर नगर परिषद में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
251 नगरपालिकाओं में चुने जाएंगे अध्यक्ष
जयपुर-जोधपुर-कोटा में दोबारा वोटिंग होगी
इसके बाद 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। इन सीटों का परिणाम आने के बाद चारों निकायों की पूरी तस्वीर साफ होगी और निकाय प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
21 सितंबर को तय होंगे शहरों के मुखिया
वार्डों के नतीजे आने के बाद अब असली मुकाबला शहर की सरकार बनाने का है। जहां किसी पार्टी के पास साफ बहुमत नहीं है, वहां निर्दलीय पार्षद मेयर, सभापति और अध्यक्ष का फैसला कर सकते हैं। जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत की तस्वीर रिपोलिंग के नतीजों के बाद साफ होगी।
FAQ
- राजस्थान में निकाय प्रमुखों के लिए नामांकन कब से शुरू हुए?
नामांकन मंगलवार सुबह 10:30 बजे से शुरू हुए हैं। नामांकन की आखिरी तारीख 16 सितंबर है, जब दोपहर 3 बजे तक पर्चे भरे जा सकेंगे। जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में यह प्रक्रिया अभी शुरू नहीं होगी। - राजस्थान में निकाय प्रमुखों के लिए मतदान कब होगा?
नामांकन जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 21 सितंबर को मतदान होगा। यह सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसी दिन 7 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 251 नगरपालिकाओं के प्रमुख तय होंगे। - जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत में दोबारा क्यों वोटिंग होगी?
इन चार निकायों के 10 बूथों पर मतगणना के दौरान ईवीएम में तकनीकी परेशानी आई थी, जिसके चलते नतीजे अटक गए थे। यहां 16 सितंबर को रिपोलिंग होगी और 17 सितंबर को इनकी मतगणना होगी।
जोधपुर नगर निगम चुनाव: फलोदी सट्टा बाजार का आया अनुमान, जानें किसका पलड़ा भारी
जयपुर निगम रिजल्ट: CM भजनलाल-डिप्टी CM ने बचाया गढ़, मंत्री राठौड़ के इलाके में बगावत भारी
जयपुर का अगला मेयर कौन? BJP में कर्णावट-कोठारी समेत 3 दावेदार जीते, ज्योति रेस से बाहर
निकाय चुनाव की वोटिंग खत्म: जोधपुर सबसे आगे, कोटा सबसे पीछे, जयपुर में 62.88% मतदान
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
By Atul Dwivedi