राजस्थान पंचायत चुनाव: अब 23-24 सितंबर को आरक्षण लॉटरी, दो बार टल चुका कार्यक्रम
Saurabh Mishra | Updated:
प्रधान, पंचायत समिति सदस्य के लिए आरक्षण लॉटरी 23 सितंबर को निकाली जाएगी
राजस्थान में पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण लॉटरी की नई तारीखें तय हो गई। प्रधान, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य की लॉटरी 23 सितंबर, जबकि पंच-सरपंच की लॉटरी 24 सितंबर को होगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- प्रधान, पंचायत समिति सदस्य के लिए आरक्षण लॉटरी 23 सितंबर को निकाली जाएगी।
- पंच और सरपंच पदों के लिए लॉटरी 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर निकाली जाएगी।
- पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी पहले दो बार स्थगित हो चुकी है।
- आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग चुनाव का कार्यक्रम घोषित करेगा।
- चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो जाएगी।
पंचायतीराज आयुक्त जोगाराम ने बुधवार देर रात सभी जिला कलेक्टरों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। इसमें 23 और 24 सितंबर को आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया।
पंचायत चुनाव के आरक्षण की नई तारीखें घोषित
लॉटरी टालने की वजह शहरी निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों की चुनाव प्रक्रिया को बताया गया था। अब निकाय अध्यक्षों का चुनाव 21 सितंबर और उपाध्यक्षों का चुनाव 22 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके ठीक बाद पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी।
अगस्त में भी स्थगित हुई थी आरक्षण प्रक्रिया
26 सितंबर के आसपास आ सकता चुनाव कार्यक्रम
चुनाव की तारीखें घोषित होते ही प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो जाएगी। हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक स्थानीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव नवंबर तक पूरे कराए जाने हैं।
यह खबरें भी पढ़ें....
जोधपुर निगम चुनाव: 51 के जादुई आंकड़े की रसाकशी में पार्षद का अपहरण, FIR से गरमाई सियासत
राजस्थान निकाय चुनाव: ज्यादा वोट के बावजूद कांग्रेस पिछड़ी, भाजपा को क्यों मिली बढ़त?
राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव: OBC आरक्षण पर सरकार बोली- 50% सीमा में दिए गए पद
निकाय के बाद पंचायत चुनाव में उठेगा यूजीसी रोलबैक मुद्दा, क्या बदलेगा सियासी गणित?
रायपुर मास्टर प्लान में फिर हुआ बदलाव, 11 सड़कें दोबारा शामिल, 23 सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ेगी
By Harrison Masih
28 साल बाद बाड़ोली के घटेश्वर महादेव मंदिर लौटेगी नटराज प्रतिमा, 1998 में चोरी होकर लंदन पहुंची थी ऐतिहासिक धरोहर
By Ashish Bhardwaj
रेत का चूल्हा, दाल-बाटी का भोग और हर-हर नर्मदे की गूंज, कार्तिक पूर्णिमा पर मध्य प्रदेश के घाटों पर उतरा आस्था का सैलाब!
By
पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में हिसाब-किताब, टिकट दिलाने वालों से भी मांगा जाएगा जवाब
By Ashish Bhardwaj
द सूत्र फिर 100% सही: 20 दिन आगे बढ़ी MP पुलिस भर्ती परीक्षा, ESB ने जारी की नई तारीख
By Aman Vaishnav
बाबा बालकनाथ पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, पूर्व विधायक बलजीत यादव को 6 महीने की जेल
By Ashish Bhardwaj
आज भिलाई-दुर्ग के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, साइबर थाने का करेंगे लोकार्पण
By Harrison Masih