Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
राजस्थान टॉप न्यूज
राजस्थान में B.Ed की फीस बढ़ी, 40 हजार से ज्यादा सीटें खाली होने पर भी छात्रों पर बढ़ा बोझ
राजस्थान में बीएड की 40 हजार से ज्यादा सीटें खाली हैं, इसके बावजूद सरकार ने पाठ्यक्रम की फीस बढ़ा दी है। अब विद्यार्थियों को सालाना 27 हजार रुपए की जगह 29,568 रुपए देने होंगे। यानी प्रत्येक छात्र पर 2,568 रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा। बढ़ी हुई फीस शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू की जा रही है। करीब आठ साल बाद फीस में बदलाव किया गया है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
राजस्थान में सूखे का दायरा बढ़ा, 80 से 87 हुई प्रभावित तहसीलें; 73 में गंभीर संकट, राहत के लिए 9,321 करोड़
राजस्थान में कम बारिश के कारण सूखाग्रस्त क्षेत्रों का दायरा बढ़ गया है। अक्टूबर के आखिर में प्रदेश के 14 जिलों की 80 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया था। अब यह संख्या बढ़कर 15 जिलों की 87 तहसीलें हो गई है। इनमें 73 तहसीलें गंभीर और 14 मध्यम सूखाग्रस्त श्रेणी में हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल
सोचिए, 6 साल पढ़ाई, 50 लाख रुपए का खर्च और जमीन या कर्ज के भरोसे भेजा गया बेटा या बेटी। यह कहानी लाखों परिवारों की है, जो विदेश में MBBS की डिग्री लेकर भारत में डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं। लेकिन इस बार का FMGE रिजल्ट उनके सपनों पर भारी पड़ा है। अक्टूबर 2026 का नतीजा 10 नवंबर को आया। जिसमें 31 हजार से ज्यादा छात्र फेल हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
नेहरू जयंती पर डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- तीन साल में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा
राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती पर भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोला। जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में डोटासरा ने नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सरकारी अस्पतालों की स्थिति और मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों पर सवाल उठाए।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
Rajasthan Weather : नवंबर में गर्मी का एहसास, पश्चिमी विक्षोभ के बाद 16 नवंबर से बदलेगा मौसम
राजस्थान में नवंबर के मध्य तक भी गर्मी का असर बना हुआ है। कई शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच रहा है, जबकि रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म हैं। जयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। अब पश्चिमी विक्षोभ के बाद मौसम बदलने के संकेत हैं। 16 नवंबर से उत्तरी हवाएं चलने पर प्रदेश में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
अग्निवीरों और महिला TTE में ट्रेन के अंदर बहस, चालान बनवाने की जिद पर सूरतगढ़ में RPF पहुंची
श्रीगंगानगर से बीकानेर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन में शुक्रवार सुबह महिला TTE और दो अग्निवीरों के बीच टिकट को लेकर विवाद हो गया। टिकट जांच के दौरान दोनों अग्निवीर बिना टिकट यात्रा करते मिले। TTE ने टिकट बनाने और पेनल्टी भरने को कहा तो दोनों ने कथित तौर पर पेनल्टी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि चालान बना दीजिए, लेकिन पेनल्टी नहीं देंगे। बहस करीब 20 मिनट तक चली। इसके बाद सूरतगढ़ स्टेशन पर RPF और GRP को बुलाया गया। सेना के अधिकारियों के पहुंचने और टिकट-पेनल्टी राशि जमा होने के बाद मामला शांत हुआ। ...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
हाईकोर्ट बोला- पुलिस अफसरों को कानून की बुनियादी समझ नहीं, जांच के तरीके पर उठाए गंभीर सवाल, ये है पूरा मामला
सोचिए, किसी के पास से चार एटीएम कार्ड और छह चेकबुक मिलें। पुलिस उसे गिरफ्तार करे और धोखाधड़ी-जालसाजी का मामला बना दे। क्या इतना काफी है? राजस्थान हाईकोर्ट ने इसी सवाल पर पुलिस और निचली अदालतों दोनों को आईना दिखाया है। जयपुर बेंच के जस्टिस प्रवीर भटनागर ने धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपी अनिल श्योराण को जमानत दे दी। इस फैसले में उन्होंने कई गंभीर बातें कहीं।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
...
राजस्थान में 5 हजार व्यावसायिक प्रशिक्षकों का वेतन अटका, 2500 की नौकरी पर संकट; मंत्री बोले- 15 दिन में भुगतान नहीं तो FIR
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बच्चों को रोजगार के लिए तैयार करने वाले व्यावसायिक प्रशिक्षक खुद नौकरी और वेतन के संकट से जूझ रहे हैं। प्रदेश के करीब 4 हजार सरकारी स्कूलों में 5 लाख विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने वाले लगभग 5 हजार प्रशिक्षकों का मानदेय महीनों से बकाया है। किसी को 6 महीने तो किसी को 12 महीने से वेतन नहीं मिला। ...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें