Rajasthan Top News: मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने भरा निर्दलीय नामांकन, बोले-कार्यकर्ताओं में नाराजगी
राजस्थान टॉप न्यूज
मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने भरा निर्दलीय नामांकन, बोले-ढाई साल से कार्यकर्ताओं में नाराजगी
राजस्थान पंचायती राज चुनाव में मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने निर्दलीय नामांकन भरा है। वे श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड 19 से मैदान में हैं। उन्होंने भाजपा से टिकट नहीं मांगा। वजह ढाई साल से कार्यकर्ताओं की नाराजगी बताई। लेकिन उन्होंने खुद को भाजपा की विचारधारा से जुड़ा बताया है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
मूंगफली के बीजों में बड़ा फर्जीवाड़ा, 15 में से 14 नमूने फेल, किरोड़ीलाल मीणा ने दिए FIR के निर्देश
राजस्थान में मूंगफली बीज अमानक निकलने से हड़कंप मच गया। कृषि विभाग की जांच में 15 में से 14 नमूने आनुवंशिक शुद्धता में फेल हो गए हैं। कुछ नमूनों में शुद्धता सिर्फ 2.25 फीसदी मिली। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बीज फर्मों पर एफआईआर और लाइसेंस निरस्त के निर्देश दिए हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
भाजपा छोड़ने के 2 महीने बाद पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत को झटका, DLB ने माना दोषी, 6 साल नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
स्वायत्त शासन विभाग ने धर्मेंद्र गहलोत को नगर निकाय चुनाव में भाग लेने से छह साल के लिए अयोग्य घोषित किया है। यह निर्णय व्यावसायिक निर्माण की मंजूरी से जुड़े विवाद के बाद लिया गया है। विभाग की जांच ने उन्हें दोषी ठहराया था, और यह घटनाक्रम उनके राजनीतिक करियर के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकता है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
पीएम मोदी से मिले CM भजनलाल, पंचायत चुनाव के बाद मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? सियासी चर्चा तेज
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें राजस्थान आने का निमंत्रण दिया। बैठक में निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव की तैयारियों और प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को दुर्गा माता की संगमरमर की प्रतिमा भी भेंट की।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
झाड़ू से ही बीजेपी-कांग्रेस को किया जा सकता है साफ-नरेश मीणा, मांगा अरविंद केजरीवाल से पार्टी सिंबल
राजस्थान के पंचायती राज चुनावों के बीच नरेश मीणा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नरेश मीणा अपने उम्मीदवारों के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से बारां, बूंदी और देवली-उनियारा में अपने उम्मीदवारों के लिए झाड़ू का सिंबल मांगा रहे है। इस पर आप की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है.... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
जयपुर के अपोलो एनिमल ट्रस्ट में करोड़ों के घोटाले का आरोप, हाईकोर्ट ने ACB को दिए नए जांच के आदेश
राजस्थान हाईकोर्ट ने अपोलो एनिमल मेडिकल ग्रुप ट्रस्ट के साथ जुड़े वित्तीय घोटाले की गंभीरता को देखते हुए नई जांच का आदेश दिया है। न्यायालय ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को यह निर्देश देते हुए कहा है कि वह इस मामले की जांच में इनकम टैक्स और प्रवर्तन निदेशालय से सहयोग ले।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
14 चुनाव में मिली हार, फिर भी हौसला बरकरार; 15वीं बार चुनाव लड़ रहे राजस्थान के पोपटलाल
राजस्थान के पोपटलाल जो अब तक 14 बार चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन हर बार हार का सामना करना पड़ा है। इस बार फिर चुनावी दौड़ में शामिल हो रहे हैं। उनका चुनावी सफर भी बहुत ही रोचक रहा है। इस बार वे कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें