पासपोर्ट दफ्तरों में बम से उड़ान की धमकी, कई शहरों में सुरक्षा बढ़ाई, एजेंसियां अलर्ट
Ashish Bhardwaj | Mar 27, 2026, 17:10 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के अजमेर, सीकर, जैसलमेर और हनुमानगढ़ में पासपोर्ट दफ्तरों को 10 जहरीले बम लगाने की धमकी मिली। सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और साइबर सेल सक्रिय हैं।
News In Short
- राजस्थान के कई शहरों में पासपोर्ट दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
- धमकी भरे ईमेल में 10 जहरीले बम लगाने का दावा, डीएमके का नाम लिया।
- पासपोर्ट दफ्तरों और डाकघरों को सुरक्षा के लिहाज से तुरंत खाली करवाया गया।
- साइबर सेल और खुफिया विभाग धमकी भेजने वाले की तलाश में जुटे हैं।
- फिलहाल, किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला, लेकिन सुरक्षा अलर्ट जारी है।
News In Detail
डीएमके और स्टालिन का नाम लेकर दी धमकी
ईमेल में आगे लिखा गया कि अगर डीएमके ने 2026 का चुनाव जीता तो परिवार के एक सदस्य को खोना पड़ेगा। यह धमकी न सिर्फ आतंकी इरादे को दर्शाती है, बल्कि इसके पीछे की सोच ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
छह शहरों में एक साथ सर्च ऑपरेशन
प्रत्येक जगह पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर संदिग्ध वस्तुओं की सघन तलाशी शुरू कर दी गई। कई जगहों पर सरकारी दफ्तरों के बाहर ताले लटक गए और आसपास की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
साइबर सेल सक्रिय, ईमेल सेंडर की तलाश जारी
इस पूरे मामले में सबसे बड़ी चुनौती ईमेल भेजने वाले की पहचान करना है। साइबर सेल और खुफिया विभाग की टीमें मिलकर धमकी भरे मेल के आईपी एड्रेस और टेक्निकल फुटप्रिंट्स का पता लगाने में जुटी हैं। राजनीतिक दल DMK से जुड़ा यह संदर्भ और कर्नाटक के मेडिकल कॉलेज की घटना से तार जोड़ते हुए जांच की जा रही है कि यह किसी संगठित साजिश का हिस्सा है या फिर मानसिक रूप से असंतुलित व्यक्ति का कृत्य।
ये भी पढे़:-
क्यों उखड़े रहते हैं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जानिए उनके सियासी मिजाज का पूरा ब्योरा
पाकिस्तान से 50 करोड़ की हेरोइन की तस्करी, 5 गिरफ्तार
5000 व्यावसायिक शिक्षकों की नौकरी पर तलवार, अनुबंध नहीं बढ़ा तो हो जाएंगे बेरोजगा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari