जनसंख्या के मामले में राजस्थान अब देश का छठा सबसे बड़ा राज्य बना

Amit Baijnath Garg | Jul 11, 2025, 15:58 IST
Share
population
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की आबादी 8.31 करोड़ के पार पहुंच गई है। जनसंख्या के मामले में राजस्थान अब देश का छठा सबसे बड़ा राज्य बन गया है। यह तथ्य नीति आयोग की रिपोर्ट में बताए गए हैं।

नीति आयोग के तकनीकी समूह की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जुलाई 2025 को राजस्थान की आबादी 8.31 करोड़ के पार पहुंच गई है। जनसंख्या के मामले में राजस्थान अब देश का छठा सबसे बड़ा राज्य बन गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह आंकड़े सिर्फ जनसंख्या के इजाफे की कहानी नहीं कहते, बल्कि प्रदेश की बदलती जनसांख्यिकीय संरचना और उससे जुड़ी सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों की ओर भी इशारा करते हैं।

123 साल में 8 गुना बढ़ गई आबादी

साल 1901 में राजपूताने के नाम से पहचाने जाने वाले राजस्थान की आबादी महज 1.03 करोड़ थी। इसके बाद 1951 में प्रदेश की आबादी 1.52 करोड़ थी। फिर 2001 में यह बढ़कर 5.65 करोड़ हुई। वहीं 2011 में 6.85 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। अब 2025 में यह संख्या 8.31 करोड़ तक पहुंच चुकी है। नीति आयोग का अनुमान है कि 2036 तक राजस्थान की आबादी 9.08 करोड़ हो सकती है।

शहरी आबादी का अनुपात बढ़ा रिपोर्ट कहती है कि पिछले 15 वर्षों में शहरी आबादी में 31 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल 2031 तक यह अनुपात बढ़कर 27.74 फीसदी तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

कामकाजी आबादी की हिस्सेदारी भी बढ़ी

रिपोर्ट कहती है कि कामकाजी आबादी यानी कि 15 से 59 साल के बीच के लोगों की हिस्सेदारी बढ़कर 63 फीसदी हो गई है, जो 15 साल पहले 58.1 फीसदी थी। वहीं बुजुर्ग आबादी भी लगातार बढ़ रही है। साल 2011 में बुजुर्गों की हिस्सेदारी 7.1 फीसदी थी, जो 2025 में बढ़कर 9.8 फीसदी पर पहुंच गई है। अगले साल तक बुजुर्गों की संख्या में 2.7 फीसदी का इजाफा होने का अनुमान है। वहीं बच्चों की आबादी में गिरावट देखी जा रही है। साल 2026 तक 0 से 14 साल की उम्र के बच्चों का प्रतिशत घटकर 27 फीसदी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

राजस्थान: नसबंदी के लिए महिलाओं को ही किया जा रहा आगे, पुरुष हैं बहुत पीछे

राजस्थान को रेलवे की साैगात, नई ट्रेनों के साथ बढ़ाए कई ट्रेनों के स्टॉपेज

शहरों की आबादी में जोरदार बढ़ोतरी

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में शहरी आबादी तेजी से बढ़ रही है। साल 2011 में शहरी आबादी 1.70 करोड़ थी, जिसमें 89.07 लाख पुरुष और 81.41 लाख महिलाएं शामिल थीं। 2025 तक यह बढ़कर 2.23 करोड़ हो गई है, जो कुल आबादी का 26.83 फीसदी है। इस दौरान पुरुषों की संख्या 1.17 करोड़, जबकि महिलाओं की संख्या 1.06 करोड़ हो गई है।

FAQ

  1. 1. राजस्थान की जनसंख्या में कितनी वृद्धि हुई है?
    राजस्थान की जनसंख्या 123 वर्षों में आठ गुना बढ़ी है। 1901 में यह 1.03 करोड़ थी, जो 2025 में 8.31 करोड़ तक पहुंच गई है।
  2. 2. शहरी आबादी में कितनी वृद्धि हुई है?
    पिछले 15 वर्षों में शहरी आबादी में 31 फीसदी की वृद्धि हुई है। 2025 तक शहरी आबादी का अनुपात 26.83 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है।
  3. 3. राजस्थान में कामकाजी आबादी का प्रतिशत कितना बढ़ा है?
    राजस्थान में कामकाजी आबादी का अनुपात 15 साल पहले 58.1 फीसदी था, जो अब बढ़कर 63 फीसदी हो गया है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Businessपर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • जनसंख्या
  • शहरी आबादी
  • कामकाजी आबादी
  • बुजुर्गों की संख्या
  • जनसांख्यिकीय संरचना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि