राजस्थान में प्राइवेट बसों का फिर होगा चक्का जाम, ऑनलाइन बुकिंग भी रहेगी बंद
Ashish Bhardwaj | Aug 09, 2026, 21:12 IST
प्राइवेट बस की हड़ताल
राजस्थान में प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। 10 अगस्त रात से बसों का संचालन और ऑनलाइन बुकिंग बंद रहेगी। परिवहन विभाग की कार्रवाई से नाराजगी बड़ी वजह है।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया।
- 10 अगस्त रात 11:59 बजे से बस संचालन बंद करने का फैसला।
- परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में ऑपरेटर्स नाराज।
- ऑनलाइन बस बुकिंग भी हड़ताल तक पूरी तरह बंद रहेगी।
- मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी।
जयपुर में हुई बड़ी बैठक
बैठक में परिवहन विभाग की कार्रवाई पर गहरी नाराजगी जताई गई। इसके बाद सर्वसम्मति से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया। बस ऑपरेटरों के अनुसार 10 अगस्त की रात 11:59 बजे से प्रदेशभर में बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
परिवहन विभाग की कार्रवाई से नाराजगी
बैठक में प्रदेशभर के बस संगठनों, बस मालिकों और ऑपरेटरों ने इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। सभी ने एकजुट होकर आंदोलन करने का फैसला लिया।
ऑनलाइन बुकिंग भी रहेगी पूरी तरह बंद
सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बुकिंग चार्ट बंद रखने को कहा गया है। अगर किसी ऑपरेटर या ट्रैवल्स एजेंसी का बुकिंग चार्ट खुला मिला, तो संगठन के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
समाधान तक जारी रहेगा आंदोलन
ऑपरेटर्स के अनुसार जब तक परिवहन विभाग की कार्रवाई से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं होता, हड़ताल जारी रहेगी। बस संगठनों ने सभी ऑपरेटरों और ट्रैवल्स एजेंटों से सामूहिक फैसले का पालन करने की अपील की है।
ये खबर भी पढे़:-
90 साल के बुजुर्ग को किया ब्लैकमेल, 9 लाख की ठगी, बेटे ने दर्ज करवाई FIR
कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व बनने की राह साफ, अंतिम नोटिफिकेशन का इंतजार
खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े, प्याज,तेल व अंडे सबसे महंगे, टमाटर-आलू सस्ते
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman