एपीओ हो गया था एक्सईएन, फिर भी खोल दिए 2 करोड़ से अधिक के टेंडर
Ashish Bhardwaj | May 25, 2026, 12:26 IST
PWD Tender Photograph: (The sootr)
राजस्थान में पीडब्ल्यूडी के एक एक्सईएन ने एपीओ के बाद टेंडरों में खेल कर दिया। एपीओ होने के बाद उसे अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाना चाहिए, लेकिन उसने ठेकेदारों से मिलीभगत कर दो करोड़ रुपए के टेंडर खोल दिए।
News In Short
- पीडब्ल्यूडी के एक एक्सईएन ने एपीओ के बाद टेंडरों में खेल कर दिया।
- एक्सईएन पवन कुलश्रेष्ठ को प्रशासनिक आधार पर कर दिया था एपीओ।
- नियम के अनुसार एपीओ आदेश के एक्सईएन को पदमुक्त हो जाना चाहिए था।
- एपीओ के बाद भी बना रहा सीट, फिर दो दिन बाद खोल दिए दो करोड़ के टेंडर
- पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ने मामला उजागर होने के बाद बैठाई है जांच।
News In Detail
एपीओ के बाद भी सक्रिय रहे अधिकारी
इसके बावजूद, इस अधिकारी ने 19 मई को एपीओ आदेश जारी होने के बाद भी अपनी सीट पर सक्रियता दिखाई। हैरानी की बात यह है कि एपीओ होने के ठीक दो दिन बाद बिना किसी उच्च स्वीकृति के उन्होंने न केवल फाइलों का निपटारा किया, बल्कि दो करोड़ से अधिक की लागत वाले महत्वपूर्ण टेंडरों को भी खोल दिया।
इस जल्दबाजी के पीछे विभाग के कुछ ठेकेदारों और कंपनियों के साथ सांठगांठ की आशंका जताई जा रही है।
मॉनिटरिंग में चूक और खुली छूट
विभागीय सूत्रों का कहना है कि मॉनिटरिंग में हुई इसी बड़ी चूक का फायदा उठाकर अधिकारी को खुली छूट मिल गई। उन्होंने मुख्यालय को सूचित किए बिना आनन-फानन में टेंडर विंडो को एक्सेस किया और चहेती 12 कंपनियों के टेंडरों को मंजूरी की प्रक्रिया में डाल दिया।
किसी को चार्ज नहीं दिया
इस विषय पर जब कलेक्टरेट और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नए अधिकारी को इस सीट का विधिवत चार्ज नहीं दिया गया था। यानी तकनीकी रूप से बिना किसी आधिकारिक प्रभार के ही पिछले दरवाजे से इन टेंडरों को खोलकर कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया।
उच्च स्तरीय जांच शुरू, ठेकेदारों में खलबली
संदिग्ध रूप से खोले गए सभी 12 कंपनियों के टेंडरों की प्रक्रिया पर फिलहाल आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है। 19 मई के बाद से संबंधित कार्यालय में हुईं सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन गतिविधियों के रिकॉर्ड और लॉग फाइल्स को जांच टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है।
ये भी पढे़:-
मीटर से छेड़छाड़ और बिजली चोरी पर लगेगी भारी पेनल्टी, 1 जून से लागू होंगे नए नियम
रॉकेट, मिसाइल और न्यूक्लियर तकनीक में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, मिला दुर्लभ खनिजों का भंडार
MLA रविंद्र सिंह भाटी ने अमित शाह को खून से लिखा लेटर, गृहमंत्री के बीकानेर दौरे के दौरान सौंपा जाएगा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari