राज्यसभा के लिए तीनों निर्विरोध चुने गए, अब राजस्थान में भाजपा -कांग्रेस बराबर
Mukesh Sharma | Jun 11, 2026, 17:04 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। भाजपा से सतीश पूनिया और अलका गुर्जर तथा कांग्रेस से नीरज डांगी निर्वाचित हुए हैं। इस नतीजे से प्रदेश में राज्यसभा के लिए भाजपा-कांग्रेस का संख्या बल 5-5 से बराबर हो गया है।
ऐसे समझें पूरा मामला
- भाजपा से सतीश पूनिया व अलका गुर्जर और कांग्रेस से नीरज डांगी बने राज्यसभा सांसद।
- राजस्थान से राज्यसभा में भाजपा और कांग्रेस के पास 5-5 सांसदों का प्रतिनिधित्व हुआ बराबर।
- नवनिर्वाचित तीनों ही सांसद करोड़पति हैं, कांग्रेस के नीरज डांगी सबसे धनी।
- कांग्रेस नेता नीरज डांगी लगातार दूसरी बार राज्यसभा गए।
- प्रदेश में राज्यसभा का अगला चुनाव दो साल बाद जून 2028 में होगा।
गुरुवार 11 जून को नाम वापसी का समय खत्म होने के बाद तीनों ही उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषण हुई। विधानसभा सचिव और चुनाव अधिकारी ने तीनों उम्मीदवारों को निर्वाचन सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं।
गौरतलब है कि 21 जून को तीन सीट का कार्यकाल पूरा हो रहा है। चुनाव के लिए 18 जून को वोटिंग होनी थी। लेकिन अतिरिक्त उम्मीदवार नहीं होने के कारण वोटिंग की जरुरत ही नहीं पड़ी।
कांग्रेस के नीरज डांगी लगातार दूसरी बार राज्यसभा गए हैं। वर्तमान विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के विधायकों की संख्या के अनुसार दो सीट पर भाजपा और एक पर कांग्रेस के विजयी होना तय था।
राज्यसभा चुनाव
भाजपा के राज्यसभा सांसद
दो साल बाद 4 सीट पर होगा चुनाव
तीनों सांसद करोड़पति
भाजपा सांसद की तुलना में कांग्रेस के सांसद नीरज डांगी के पास ज्यादा संपत्ति है। नामांकन में सतीश पूनिया ने करोड़ों की प्रॉपर्टी की जानकारी दी है। पूनिया और उनकी पत्नी के पास करीब साढ़े छह करोड़ की चल-अचल प्रॉपर्टी है। हालांकि, मजेदार बात यह है कि पूनिया के पास कोई कार नहीं है। वाहन के नाम पर उनके पास मात्र एक स्कूटर है। जबकि कार उनकी पत्नी के पास है।
FAQ
- राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों पर कौन निर्वाचित हुए?
भाजपा से सतीश पूनिया और अलका गुर्जर तथा कांग्रेस से नीरज डांगी निर्विरोध चुने गए। - क्या राजस्थान राज्यसभा चुनाव में वोटिंग हुई?
नहीं, नाम वापसी के बाद कोई अतिरिक्त उम्मीदवार नहीं होने से तीनों को निर्विरोध घोषित किया गया। - राजस्थान राज्यसभा निर्वाचित सांसदों की संपत्ति के बारे में क्या जानकारी है?
तीनों सांसद करोड़पति हैं, कांग्रेस के नीरज डांगी के पास सबसे अधिक संपत्ति है।
ये खबर भी पढे़:-
ट्रस्ट विवाद के चलते महंत देवानंद की हत्या, पुलिस के हाथ अहम सुराग
कोडवर्ड, गुप्त तहखाना और करोड़ों की अफीम, ANTF ने किया पर्दाफाश
गहलोत का जितना स्नेह वैभव से, उतना ही मुझसे, सचिन पायलट का आया बड़ा बयान
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA