चंद्रेसल मठ हत्याकांड: वकील संतोष राय ने दी थी सुपारी, दो गिरफ्तार

Jageshwar prasad | Published:
Share
चंद्रेसल मठ महंत देवानंद हत्याकांड, एक करीबी ने सुपारी देकर हत्या करवाई
चंद्रेसल मठ महंत देवानंद हत्याकांड, एक करीबी ने सुपारी देकर हत्या करवाई

राजस्थान के कोटा के चंद्रेसल मठ महंत देवानंद हत्याकांड का खुलासा हुआ। मुख्य साजिशकर्ता अधिवक्ता संतोष राय ने 1 लाख में सुपारी दी थी। उसे मठ की करोड़ों की संपत्ति हड़पनी थी। संतोष राय और पुष्पेंद्र उर्फ प्रिंस गिरफ्तार।

समझें क्या है पूरा मामला

  • चंद्रेसल मठ हत्याकांड का मास्टरमाइंड अधिवक्ता संतोष कुमार राय निकला।
  • संतोष राय ने मठ की संपत्ति पर कब्जे के लिए हत्या की साजिश रची।
  • उसने मुख्य शूटर आदित्य वर्मा को 1 लाख रुपए में महंत की हत्या की सुपारी दी।
  • संतोष राय ने शक न होने के लिए हत्या वाले दिन जयपुर में पैर की सर्जरी करवाई।
  • पुलिस ने संतोष राय और पुष्पेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया।
कोटा के 1100 साल पुराने चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज की हत्या का रहस्य छह दिन बाद खुल गया। सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने 11 जून को बताया कि मुख्य साजिशकर्ता अधिवक्ता संतोष कुमार राय ने मात्र एक लाख रुपए में महंत की सुपारी दी थी।

संतोष राय मठ की 4.33 करोड़ रुपए की संपत्ति और करोड़ों की जमीन पर कब्जा चाहता था। पुलिस ने संतोष राय और एक सहयोगी पुष्पेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य शूटर आदित्य वर्मा और अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

वकील ही बना हत्या का मुख्य षड्यंत्रकर्ता

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि हत्या की साजिश किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि मठ से जुड़े ही एक अधिवक्ता ने रची थी।
अधिवक्ता संतोष कुमार राय ने खुद को पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर रखा था।

वह चंद्रेसल चैरिटेबल ट्रस्ट का संचालन अपने हाथों में लेना चाहता था। मठ के खातों में जमा 4.33 करोड़ रुपए और 750 बीघा जमीन उसकी नजर में थी।

महंत देवानंद महाराज का मठ पर बढ़ता प्रभाव, नई कार्यकारिणी बनाने की कोशिश और ट्रस्ट के लिए कानूनी लड़ाई - यह सब संतोष राय के सपनों पर पानी फेर रहा था। उसने महंत को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

सिर्फ एक लाख में तय हुई जिंदगी की कीमत

संतोष राय ने आदित्य वर्मा नाम के बदमाश से संपर्क किया। आदित्य का प्रेम विवाह संतोष ने ही करवाया था, इसलिए आदित्य उस पर आंख मूंद कर भरोसा करता था।

संतोष ने आदित्य को सिर्फ एक लाख रुपए में महंत देवानंद की हत्या करने के लिए तैयार कर लिया। 1 जून को संतोष राय खुद आदित्य को चंद्रेसल मठ ले गया। वहां का पूरा नक्शा दिखाया। महंत की दिनचर्या बताई। 5 जून की रात हत्या की योजना पक्की की।

जयपुर में सर्जरी, कोटा में हत्या

2 जून को संतोष राय ने एक चतुर चाल चली। वह जयपुर गया और पैर की सर्जरी के बहाने वहां के एक अस्पताल में भर्ती हो गया। मकसद साफ था - हत्या के दिन वह कोटा से सैकड़ों किलोमीटर दूर अस्पताल के बिस्तर पर रहे ताकि उस पर शक न जाए। लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच में सीडीआर (Call Detail Record) और मोबाइल लोकेशन ने उसकी पोल खोल दी।

सोते हुए महंत पर टूट पड़े चाकू

5 जून की रात आदित्य वर्मा अपने साथियों अंकित बैरवा, पुष्पेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस और एक अन्य साथी के साथ दो मोटरसाइकलों पर सवार होकर मठ पहुंचा। योजना के मुताबिक पहले नंदनवन महाराज के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी।

फिर महंत देवानंद के कमरे में घुसकर सोते हुए महंत पर चाकुओं से हमला शुरू कर दिया। महंत की आंख खुल गई। वे कमरे से भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन दरवाजे के बाहर ही चारों बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया और पीठ पर ताबड़तोड़ चाकू चलाते रहे।

बदमाश मोटरसाइकल पर सवार होकर भाग गए। खून से लथपथ महंत देवानंद को MBS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

100 पुलिसकर्मियों की टीम ने 6 दिन में सुलझाया मामला

सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम के नेतृत्व में 2 एएसपी (ASP), 3 डीवाईएसपी (DYSP), 7 पुलिस निरीक्षक सहित करीब 100 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम रात-दिन जुटी रही। एसआईटी (SIT), साइबर सेल, एफएसएल (FSL) टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए।

11 जून को मुख्य साजिशकर्ता संतोष कुमार राय (52, निवासी जयपुर, मूल: गाजीपुर, उत्तर प्रदेश) और पुष्पेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस (20, निवासी टैगोर नगर, कोटा) को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य शूटर आदित्य वर्मा, अंकित बैरवा और एक अन्य साथी अभी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।

चंद्रसेल मठ के महंत देवानंद की हत्या
चंद्रसेल मठ के महंत देवानंद की हत्या


1100 साल पुराने मठ का इतिहास और करोड़ों की संपत्ति

चंद्रेसल मठ करीब 1100 साल पुराना आस्था का केंद्र है। मठ के नाम करीब 750 बीघा जमीन दर्ज है। खातों में 4 करोड़ 33 लाख रुपए जमा हैं। कुछ जमीन पर आसपास के गांवों के लोगों का अतिक्रमण भी है।

वर्ष 1998 में चंद्रेसल चैरिटेबल ट्रस्ट बना। 2017 से नंदनवन महाराज मठ की देखरेख कर रहे थे। 2024 में देवानंद महाराज मठ पर आए और उनका प्रभाव तेजी से बढ़ने लगा। यही संतोष राय को नहीं सुहाया।

FAQ

  1. चंद्रेसल मठ कितना पुराना और संपन्न है?
    चंद्रेसल मठ करीब 1100 साल पुराना है। मठ के बैंक खाते में 4 करोड़ 33 लाख रुपए से अधिक जमा हैं। छह राजस्व ग्रामों में 57 हेक्टेयर से अधिक जमीन है।

ये भी पढ़ें:-

कोडवर्ड, गुप्त तहखाना और करोड़ों की अफीम, ANTF ने किया पर्दाफाश

गहलोत का जितना स्नेह वैभव से, उतना ही मुझसे, सचिन पायलट का आया बड़ा बयान

इकट्ठे 23 रसल वाइपर सांप ट्यूबवेल में मिले, रेस्क्यू कर जंगल छोड़ा

​DSP गोविंद की उदयपुर नियुक्ति पर रोक, कन्हैयालाल हत्याकांड से रहा इनका संबंध



Tags:
  • कोटा
  • हत्याकांड
  • चंद्रेसल मठ
  • महंत देवानंद महाराज की हत्या
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल