राजस्थान में Rare Earth Minerals का मिला खजाना, कम होगी दुनिया में चीन की धमक

Nitin Kumar Bhal | Jul 16, 2025, 10:10 IST
Share
Rare Minarals in Rajasthan
Photograph: (The Sootr)

राजस्थान में मिला रेयर अर्थ मिनरल्स का खजाना। दुनियाभर में चीन की धमक को भारत से मिलेगी चुनौती। वैश्विक आपूर्ति में बढ़ जाएगा भारत का योगदान।

दुनियाभर में रेयर अर्थ खनिजों के दम पर दादागीरी करने वाले चीन के दिन अब जल्द लदने वाले हैं। राजस्थान (Rajasthan) दुनिया में चीन चुनौती देगा। दरअसल, राजस्थान में रेयर अर्थ खनिजों (Rare Earth Minerals) के बड़े भंडार का पता चला है, जो न केवल वैश्विक आपूर्ति को प्रभावित कर सकते हैं, बल्कि भारत को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना सकते हैं।

बालोतरा के भाटी खेड़ा में मिला खजाना

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) और एटॉमिक मिनरल्स निदेशालय (AMD) के सर्वे में बालोतरा जिले की सिवाना तहसील के भाटी खेड़ा में रेयर अर्थ मिनरल्स के विशाल भंडार का पता चला है। वर्तमान में, दुनिया के 90% रेयर अर्थ एलिमेंट्स का उत्पादन चीन में होता है, लेकिन राजस्थान में इन खनिजों के भंडार चीन की इस बादशाहत को कम कर सकते हैं।

Big Expose | क्या 'दीया' के अंधकार में अंधी हो गई राजस्थान सरकार ? सरकारी बंगलों पर अवैध कब्जा !



रेयर अर्थ मिनरल्स क्या हैं?

रेयर अर्थ खनिज, जिन्हें दुर्लभ मृदा तत्व (Rare Earth Elements, REE) भी कहा जाता है, 17 तत्वों का एक समूह है। इनमें 15 लैंथेनाइड्स, स्कैंडियम और येट्रियम शामिल हैं। ये तत्व पृथ्वी की पपड़ी में पाए जाते हैं, लेकिन आमतौर पर बिखरे हुए होते हैं और इसलिए, आर्थिक रूप से खनन के लिए पर्याप्त रूप से केंद्रित नहीं होते हैं।

रेयर अर्थ खनिजों का महत्व

ये खनिज आधुनिक तकनीक, जैसे कि कंप्यूटर, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक वाहनों, और रक्षा उपकरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनमें अद्वितीय चुंबकीय, ल्यूमिनिसेंट, और विद्युत रासायनिक गुण होते हैं। इनका उपयोग विभिन्न प्रकार के उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार उपकरण, और चिकित्सा उपकरणों में किया जाता है। ये भविष्य की प्रौद्योगिकियों, जैसे कि उच्च तापमान सुपरकंडक्टिविटी और हाइड्रोजन भंडारण, के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

रेयर अर्थ खनिजों की कमी

हालांकि रेयर अर्थ तत्व पृथ्वी की पपड़ी में अपेक्षाकृत प्रचुर मात्रा में मौजूद हैं, लेकिन उनके भू-रासायनिक गुणों के कारण, ये आमतौर पर बिखरे हुए पाए जाते हैं। इसका मतलब है कि उन्हें आर्थिक रूप से खनन के लिए पर्याप्त रूप से केंद्रित नहीं पाया जाता है। इसी कारण से, इन खनिजों को "दुर्लभ" कहा जाता है।

फिलहाल चीन का एकाधिकार

चीन दुनिया में रेयर अर्थ खनिजों का सबसे बड़ा उत्पादक है, और उसने 1980 के दशक से इस क्षेत्र में अपना प्रभुत्व स्थापित किया है। चीन ने सब्सिडी और कम लागत वाले ऋणों के माध्यम से अपने रेयर अर्थ उद्योग को विकसित किया, जिससे पश्चिमी उत्पादकों को प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो गया। चीन के रेयर अर्थ खनिजों पर एकाधिकार ने दुनिया भर के देशों को चिंतित कर दिया है, और कई देश अपने घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने और चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के तरीके तलाश रहे हैं।

भारत में रेयर अर्थ खनिजों का भंडार

भारत में रेयर अर्थ खनिजों का तीसरा सबसे बड़ा भंडार है। भारतीय रेयर अर्थ लिमिटेड (IREL) परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत रेयर अर्थ यौगिकों का एकमात्र निर्माता है। भारत सरकार रेयर अर्थ खनिजों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने और चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए कदम उठा रही है।



सर्वे किया, अब खनन की तैयारी

सर्वे के अनुसार, जीएसआई और एएमडी ने बालोतरा और जालोर जिले में कई स्थानों पर सर्वे किया है। खासकर भाटी खेड़ा क्षेत्र का सर्वे लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही इस क्षेत्र में खनन के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सरकार इस खनिज खनन को निजी कंपनियों या सरकारी एजेंसियों को लीज पर सौंपने की योजना बना रही है।

राजस्थान के जलदाय विभाग का कारनामा, पैर पकड़ने को मजबूर हुए भीलवाड़ा मेयर

पर्यावरणीय बाधाएं नहीं

भाटी खेड़ा क्षेत्र में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी जैसी कोई पर्यावरणीय बाधाएं नहीं हैं, जिससे खनन कार्य में कोई समस्या उत्पन्न होने की संभावना नहीं है। खनन विभाग के वरिष्ठ भूवैज्ञानिक डॉ. चंद्रप्रकाश दाधीच के अनुसार, इस क्षेत्र में हार्ड रॉक ग्रेनाइट में रेयर एलिमेंट्स हैं। यह देश का पहला ब्लॉक होगा, जहां हार्ड रॉक में रेयर मिनरल्स का भंडार पाया गया है।

राजस्थान में खुलेगा 1 लाख सरकारी नौकरियों का पिटारा, जानिए क्या है सरकार का निर्णय

राजस्थान बनेगा खनिज हब

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि खनिज भंडारों की खोज और मूल्यांकन सही तरीके से किया जाता है, और राज्य में तकनीकी और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाता है, तो राजस्थान रेयर अर्थ मिनरल्स का बड़ा हब बन सकता है। इससे न केवल राज्य को आर्थिक लाभ होगा, बल्कि देश को भी वैश्विक आपूर्ति में एक प्रमुख स्थान मिल सकता है।

FAQ

  1. 1. राजस्थान में रेयर अर्थ मिनरल्स के भंडार किस स्थान पर पाए गए हैं?
    राजस्थान के बालोतरा जिले की सिवाना तहसील के भाटी खेड़ा में रेयर अर्थ मिनरल्स के बड़े भंडार पाए गए हैं।
  2. 2. रेयर अर्थ मिनरल्स का उपयोग किन क्षेत्रों में होता है?
    रेयर अर्थ मिनरल्स का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रीन एनर्जी, रक्षा क्षेत्र, हाई पावर मैग्नेट, और एयरोस्पेस उपकरणों में किया जाता है।
  3. 3. क्या राजस्थान में रेयर अर्थ मिनरल्स के खनन के लिए पर्यावरणीय चुनौतियाँ हैं?
    नहीं, भाटी खेड़ा क्षेत्र में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी जैसी कोई पर्यावरणीय बाधाएं नहीं हैं, जिससे खनन कार्य में कोई समस्या उत्पन्न होने की संभावना नहीं है।


thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



राजस्थान रेयर अर्थ मिनरल्स रेयर अर्थ खनिज Geological Survey of India

Tags:
  • Rajasthan
  • राजस्थान
  • Geological Survey of India
  • राजस्थान रेयर अर्थ मिनरल्स
  • रेयर अर्थ मिनरल्स
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज