SET 2026 आज: जानिए क्या ले जाना है सेंटर पर और क्या नहीं
Jageshwar prasad | Sept 12, 2026, 07:56 IST
SET परीक्षा 13 सितंबर को, 1.77 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
कोटा विश्वविद्यालय आज SET-2026 परीक्षा आयोजित कर रहा है। 7 संभागों में 429 केंद्रों पर 1.77 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुबह 10 बजे के बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश-पत्र, आधार कार्ड और फोटो जरूरी हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- SET परीक्षा 2026 आज, 1.77 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा।
- सुबह 10 बजे के बाद किसी अभ्यर्थी को नहीं मिलेगी एंट्री।
- परीक्षा के 7 संभागों में 429 केंद्र, जयपुर में सबसे ज्यादा 78 हजार।
- आधार कार्ड, प्रवेश-पत्र और फोटो जरूरी, मोबाइल पर बैन।
- ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा, 37 विषयों में पंजीकृत अभ्यर्थी।
37 विषयों में 1 लाख 77 हजार 901 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 429 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 10 बजे के बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
कहां कितने अभ्यर्थी
ये दस्तावेज जरूरी
अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 9 से 10 बजे तक होगी। 10 बजे बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
किन चीजों पर है बैन
अभ्यर्थियों को आधी आस्तीन के हल्के रंग के कपड़े तथा कम हील वाली चप्पल या सैंडल पहनकर आने की सलाह दी गई है।
धार्मिक, पारंपरिक अथवा सांस्कृतिक पोशाक में आने वाले अभ्यर्थियों की सुरक्षा जांच के दौरान विशेष रूप से तलाशी ली जाएगी। अभ्यर्थी अपने साथ केवल काले या नीले बॉल पेन लेकर आएं।
ओएमआर शीट पर व्हाइटनर, ब्लेड अथवा किसी अन्य वस्तु का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए जाने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा केंद्र की पहचान जरूरी
इसके लिए परीक्षा से एक दिन पूर्व केंद्र पर जाकर स्थान की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें:-
22 जून से RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के इंटरव्यू शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
RPSC में दो नए सदस्य नियुक्त, केसरी सिंह बने कार्यवाहक अध्यक्ष
नहीं थम रहा सुनीता मिश्रा के विवादित बयान पर मचा कोहराम, अब कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु ने मांगा इस्तीफा
यशवंत क्लब में द सूत्र के खुलासे के बाद विवाद, चेयरमैन-सचिव ने कमेटी सदस्यों को लिखा, आप बाधा डाल रहे
By Sanjay Gupta
CJP Protest: इटारसी में महिलाओं की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, सोमवार को पेश करने के आदेश
By Neel Tiwari
सरपंच आरक्षण की नई लॉटरी निकालने के आदेश पर डीबी ने लगाई रोक,राज्य सरकार ने दी एसबी के आदेश को चुनौती
By Mukesh Sharma
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर जारी किया स्थायी गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है पूरा मामला
By Sandeep Kumar
पेपर लीक के आरोपी पूर्व RPSC मेंबर बाबूलाल कटारा को जमानत नहीं, पुलिस की निगरानी में बेटे की शादी में जाएंगे
By Mukesh Sharma
जनता में सिविक सेंस डेवलप करेगी सरकार, नगरीय प्रशासन बना रहा हाईटेक वॉररुम, मनचलों, अवैध निर्माण और आपदा पर नजर
By VINAY VERMA
जयपुर में 22 लाख की साइबर ठगी: विदेशी महिला बनकर फंसाया, गुरुग्राम से आरोपी गिरफ्तार
By Jyoti Mahender Bhardwaj