सिलिकोसिस बीमारी के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला, 91 डॉक्टरों के खिलाफ शुरू हो सकती है जांच
Gyan Chand Patni | Aug 29, 2025, 12:40 IST
scam
राजस्थान में सिलिकोसिस बीमारी के नाम पर घोटाले की जांच शुरू, पांच जिलों के डॉक्टरों के खिलाफ मामले की जांच होगी। स्वस्थ लोगों को बता दिया सिलिकोसिस रोगी ।
राजस्थान के विभिन्न जिलों में सिलिकोसिस बीमारी के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपए का गबन किया गया है। इस घोटाले के चलते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पांच जिलों के 91 डॉक्टरों के खिलाफ जांच की अनुमति मांगी है। ACB ने जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग से अनुमति मांगी है।
राजस्थान में सिलिकोसिस से पीड़ित मरीजों के लिए सरकारी सहायता राशि देने का प्रावधान है। ACB को इस राशि के गबन की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद 6 एफआईआर दर्ज की गई। अब स्वास्थ्य विभाग से मामले की गहन जांच के लिए अनुमति मांगी है। यह खुलासा हुआ कि पाली, जोधपुर, जालौर, सिरोही, और करौली जिलों में कई स्वस्थ व्यक्तियों को सिलिकोसिस रोगी बताकर सरकारी सहायता राशि का गबन किया गया।
राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में विवाद का नहीं अंत, एसआई भर्ती के साथ अन्य भर्ती भी हैं जांच के दायरे में
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अचानक पहुंचे स्कूलों में, कहीं शिक्षक गायब तो कहीं मोबाइल चलाते मिले
सिलिकोसिस का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन इसकी गंभीरता को नियंत्रित किया जा सकता है। जो लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं, उन्हें शुद्ध और ताजे हवा में रहना चाहिए और धूल वाली जगहों से बचना चाहिए।
राजस्थान में सिलिकोसिस बीमारी से जुड़ा घोटाला चिंताजनक है। सिलिकोसिस रोगी को सरकारी सहायता राशि दी जाती है, जिसे पाने के लिए स्वस्थ व्यक्ति को ही रोगी बता दिया गया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
स्वस्थ लोगों को बता दिया सिलिकोसिस रोगी
राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में विवाद का नहीं अंत, एसआई भर्ती के साथ अन्य भर्ती भी हैं जांच के दायरे में
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अचानक पहुंचे स्कूलों में, कहीं शिक्षक गायब तो कहीं मोबाइल चलाते मिले
क्या है सिलिकोसिस बीमारी सिलिकोसिस एक खतरनाक फेफड़ों की बीमारी है, जो सिलिका धूल के शरीर में प्रवेश करने से होती है। यह मुख्य रूप से उन श्रमिकों में होती है, जो खनन, निर्माण, पत्थर की कटाई, ईंट-भट्ठा, सिरेमिक, सैंड ब्लास्टिंग या कंक्रीट में काम करते हैं। राज्य सरकार द्वारा सिलिकोसिस से पीड़ित मरीजों को सहायता राशि के रूप में करीब तीन लाख रुपए दिए जाते हैं। यदि मरीज की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को अतिरिक्त सहायता राशि दी जाती है।
सिलिकोसिस के लक्षण
- लगातार खांसी
- सांस लेने में कठिनाई
- थकान और वजन में कमी
- गंभीर मामलों में फेफड़ों की कार्यक्षमता में कमी
- सरकार की सहायता राशि
🔴Sootrdhar Live | राजस्थान में SI भर्ती 2021 रद्द | MP में OBC आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक से क्या मिला?
सिलिकोसिस का इलाज और बचाव
राजस्थान में सिलिकोसिस बीमारी से जुड़ा घोटाला चिंताजनक है। सिलिकोसिस रोगी को सरकारी सहायता राशि दी जाती है, जिसे पाने के लिए स्वस्थ व्यक्ति को ही रोगी बता दिया गया।
FAQ
- 1. सिलिकोसिस क्या है?
सिलिकोसिस एक गंभीर फेफड़ों की बीमारी है जो सिलिका धूल के संपर्क में आने से होती है। यह मुख्य रूप से खनन, निर्माण कार्यों में लगे लोगों में पाई जाती है। - 2.राजस्थान में सिलिकोसिस घोटाला क्या है?
सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित मरीजों को दी जाने वाली सरकारी सहायता राशि में घोटाला हुआ है, जिसमें कई डॉक्टरों और अधिकारियों ने मिलीभगत से यह राशि अवैध रूप से ले ली। 3.सिलिकोसिस के लक्षण क्या होते हैं? इसके लक्षणों में लगातार खांसी, सांस लेने में कठिनाई, थकान और गंभीर मामलों में फेफड़ों की कार्यक्षमता में कमी होती है। - 3.सिलिकोसिस के लक्षण क्या होते हैं?
इसके लक्षणों में लगातार खांसी, सांस लेने में कठिनाई, थकान और गंभीर मामलों में फेफड़ों की कार्यक्षमता में कमी होती है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman