अब सभी विद्यार्थियों को नहीं मिलेगी यूनिफॉर्म और स्कूल बैग के रुपए भी हुए गायब
Gyan Chand Patni | Sept 26, 2025, 13:08 IST
education
राजस्थान में सरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म व बैग की राशि में कटौती, केवल कुछ विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ। शिक्षा योजनाओं के बजट में निरंतर कमी हो रही है।
राजस्थान में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलने वाली यूनिफॉर्म और बैग की राशि में बड़ी कटौती की गई है। इससे सरकार पर भेदभाव का आरोप भी लगने लगा है। राज्य सरकार इस साल कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को बैग की राशि नहीं दे रही है।
खास बात यह है कि यूनिफॉर्म की राशि भी केवल बालिकाओं, एससी, एसटी और बीपीएल वर्ग के बच्चों को ही दी जाएगी। सामान्य और ओबीसी वर्ग के बच्चे इस सुविधा से वंचित रहेंगे।
![bag 2]()
पिछले साल राजस्थान सरकार ने कक्षा एक से आठ के सभी विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म और बैग के लिए 800 रुपए की राशि जारी की थी। इस बार सरकार ने इस राशि को ही घटा दिया है। केवल 600 रुपए की राशि अब बालिकाओं और विशेष वर्ग के छात्रों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। 200 रुपए की कमी को विद्यार्थी बैग योजना की समाप्ति के रूप में देख रहे हैं।
राजस्थान की यूनिफॉर्म और बैग योजना से विद्यार्थियों को फायदा हुआ है।अब केवल यूनिफॉर्म के लिए 600 रुपए की राशि जारी की जाएगी। यह राशि कक्षा एक से आठ तक की बालिकाओं और एससी, एसटी व बीपीएल वर्ग के बच्चों को मिलेगी। राजस्थान के सरकारी स्कूल केसामान्य और ओबीसी वर्ग के बच्चों को इस योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान हाईकोर्ट में कल से छह दिन अवकाश, अक्टूबर के पहले सप्ताह में सिर्फ एक दिन काम
राजस्थान में महिला कांस्टेबल ने की मीना समाज पर विवादित टिप्पणी, गरमाया माहौल, जानें पूरा मामला
राज्य स्कूल शिक्षा परिषद की राज्य परियोजना निदेशक अनुपमा जोरवाल ने यूनिफॉर्म की राशि को लेकर एक पत्र जारी किया है। इसमें उल्लेख किया गया कि कक्षा एक से आठ तक की छात्राओं और एससी, एसटी, बीपीएल वर्ग के छात्रों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। केंद्र सरकार से अनुमोदन के बाद इस राशि का वितरण होगा।
ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान मौसम अपडेट : दिन में गर्मी-रात में हल्की सर्दी, कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम
राजस्थान का अजब मामला : भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, फिर भी आरएएस से प्रमोट होकर बन बैठे आईएएस
खास बात यह है कि यूनिफॉर्म की राशि भी केवल बालिकाओं, एससी, एसटी और बीपीएल वर्ग के बच्चों को ही दी जाएगी। सामान्य और ओबीसी वर्ग के बच्चे इस सुविधा से वंचित रहेंगे।
bag 2
पिछले साल की स्थिति
इस बार केवल यूनिफॉर्म के 600 ही होंगे जारी
ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान हाईकोर्ट में कल से छह दिन अवकाश, अक्टूबर के पहले सप्ताह में सिर्फ एक दिन काम
राजस्थान में महिला कांस्टेबल ने की मीना समाज पर विवादित टिप्पणी, गरमाया माहौल, जानें पूरा मामला
राजस्थान की शिक्षा योजनाओं में कटौतीसरकार ने शिक्षा योजनाओं का बजट घटाने का सिलसिला जारी रखा है। पहले कक्षा 8, 10 और 12वीं बोर्ड के टॉपर्स को लैपटॉप देने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में टैबलेट वितरित किए गए। फिर विवेकानंद स्कॉलरशिप योजना के तहत विदेशी विश्वविद्यालयों की संख्या 150 से घटाकर 50 कर दी गई। विद्यार्थियों की संख्या 300 से घटाकर 150 कर दी गई। राज्य स्तरीय सम्मान के लिए शिक्षकों की संख्या भी 99 से घटाकर 66 कर दी गई है। | |
केंद्र सरकार से अटका अनुमोदन
ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान मौसम अपडेट : दिन में गर्मी-रात में हल्की सर्दी, कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम
राजस्थान का अजब मामला : भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, फिर भी आरएएस से प्रमोट होकर बन बैठे आईएएस
FAQ
- 1. राजस्थान सरकार ने क्या सभी बच्चों को यूनिफॉर्म की राशि दे रही है?
इस साल राजस्थान सरकार केवल विशेष वर्ग (बालिकाएं, एससी, एसटी, और बीपीएल) के छात्रों के लिए यूनिफॉर्म की राशि जारी कर रही है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के बच्चों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। - 2. यूनिफॉर्म और बैग की राशि में कितनी कटौती की गई है?
पहले यूनिफॉर्म और बैग के लिए 800 रुपए की राशि दी जाती थी, अब केवल 600 रुपए की राशि यूनिफॉर्म के लिए दी जाएगी। - 3. क्या शिक्षा योजनाओं में कटौती की जा रही है?
सरकार लगातार शिक्षा योजनाओं का बजट घटा रही है, जिसमें लैपटॉप वितरण योजना, स्कॉलरशिप और सम्मान योजनाओं में बदलाव किए गए हैं।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari