वाइस चांसलर की गाड़ी का घेराव, छात्र बोले- मैडम, आप तो ये RSS वाली ड्रेस ही ले लो!

Jageshwar prasad | Apr 24, 2026, 14:58 IST
Share
Ashish Bhardwaj (68)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर अल्पना कटेजा का घेराव कर एनएसयूआई के छात्रों ने आरएसएस की यूनिफॉर्म उन्हें भेंट करने की कोशिश की। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है।

News In Short

  • राजस्थान विश्वविद्यालय में एनएसयूआई छात्रों ने कुलगुरु का घेराव किया।
  • छात्रों ने कुलगुरु को आरएसएस की यूनिफॉर्म भेंट करने की कोशिश की।
  • छात्रों का आरोप, विश्वविद्यालय प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है।
  • कुलगुरु के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
  • विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूनिफॉर्म कांड पर चुप्पी साधी रखी है।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान विश्वविद्यालय (RU) का कैंपस एक बार फिर चर्चा में है। लेकिन इस बार मुद्दा फीस या परीक्षा नहीं, बल्कि एक ड्रेस थी। विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर अल्पना कटेजा को उस वक्त असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब एनएसयूआई (NSUI) के छात्रों ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। उन्हें आरएसएस (RSS) की यूनिफॉर्म भेंट करने की जिद पर अड़ गए।

बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा

वाकया उस समय का है जब कुलगुरु अपने चैंबर से निकलकर जा रही थीं। तभी एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी के नेतृत्व में दर्जनों छात्र उनकी गाड़ी के सामने लेट गए और नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों के हाथ में आरएसएस की ड्रेस थी। छात्र चिल्ला रहे थे - मैडम, आप जब उनके ही पक्ष में काम कर रही हैं, तो ये यूनिफॉर्म ही पहन लीजिए।

सुरक्षाकर्मियों से भिड़ंत, वीडियो हुआ वायरल

जैसे ही छात्र कुलगुरु की खिड़की तक यूनिफॉर्म पहुंचाने की कोशिश करने लगे, वहां तैनात सुरक्षाकर्मी और पुलिस एक्टिव हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे छात्र और गार्ड्स के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद छात्रों को गाड़ी के आगे से हटाया और कुलगुरु की गाड़ी को वहां से निकाला।

छात्रों के गंभीर आरोप

प्रदर्शनकारी छात्रों का गुस्सा कुलगुरु के पक्षपातपूर्ण रवैये को लेकर था। छात्रों ने आरोप लगाया कि कैंपस में लगातार RSS और ABVP के कार्यक्रमों को तवज्जो दी जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन एक खास विचारधारा के दबाव में काम कर रहा है। आम छात्रों की समस्याओं को छोड़कर वीसी चैंबर राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया है।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छात्र इसे वैचारिक विरोध बता रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने फिलहाल इस यूनिफॉर्म कांड पर चुप्पी साध रखी है।

ये भी पढ़ें:-

चार बार विधायक रहे नवनीत लाल निनामा ने दुनिया से कहा अलविदा, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

जब 694 CC का वाहन ढोएगा 2 टन कचरे का पहाड़, सरकार के निर्णय पर उठे सवाल

संतो का अनूठा विरोध-प्रदर्शन, भरी गर्मी में प्रदूषण के खिलाफ हो रहा अग्नि तप

एसओजी ने पकड़ा शिक्षा विभाग का यूडीसी, ताइक्वांडो के नाम पर ऐसे बेची जा रही थीं सरकारी नौकरियां

Tags:
  • आरएसएस
  • RSS
  • ABVP
  • राजस्थान विश्वविद्यालय
  • वाइस चांसलर
  • कुलगुरु
  • NSUI
  • विश्वविद्यालय प्रशासन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज