राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के आयोजन की होगी जांच, 126 करोड़ की तो सिर्फ टी-शर्ट खरीद ली गई थीं

Chakresh | Jan 30, 2024, 15:23 IST
Share
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के आयोजन की होगी जांच, 126 करोड़ की तो सिर्फ टी-शर्ट खरीद ली गई थीं
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के आयोजन की होगी जांच, 126 करोड़ की तो सिर्फ टी-शर्ट खरीद ली गई थीं

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के समय आयोजित किए गए राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल अब जांच के घेरे में है। राजस्थान की मौजूदा भाजपा सरकार ने इन खेलों के आयोजन की जांच कराने का निर्णय किया है।

जयपुर. राजस्थान में कांग्रेस सरकार के समय आयोजित किए गए राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल अब जांच के घेरे में है। राजस्थान की मौजूदा भाजपा सरकार ने इन खेलों के आयोजन की जांच कराने का निर्णय किया है। राजस्थान के नए खेल एवं युवा मामलात मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मंगलवार को विधानसभा में प्रश्न कल के दौरान एक सवाल के जवाब में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन खेलों के आयोजन में बजट से चार गुना ज्यादा पैसा खर्च कर दिया गया और 126 करोड़ की तो सिर्फ टी शर्ट खरीद ली गई।

प्रश्नकाल के दौरान उठा मामला

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को प्रश्न काल के दौरान बसपा के विधायक मनोज न्यायागली ने राजस्थान में वर्ष 2022 और 2023 में हुए राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों में हुए खर्च के बारे में सरकार से जानकारी मांगी थी। इसका जवाब देते हुए खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों की जांच को हम तैयार हैं। राठौड़ ने कहा कि इन आयोजनों पर विभागीय बजट से चार गुणा ज्यादा पैसा खर्च हुआ है। करीब 126 करोड़ की तो केवल टी-शर्ट खरीदी गई हैं। मंत्री ने साफ किया कि इन खेलों के आधार पर किसी को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। राठौड़ ने कहा कि यह चिंता और चिंतन का मुद्दा है कि विभाग का जितना बजट है उसका चार गुणा पैसा खर्च हुआ। कोई स्टेडियम नहीं बना, कोई असेट नहीं बनाया, 126 करोड़ केवल टीशर्ट खरीदने में खर्च हुआ। किन कंपनियों से ये खरीद हुई, टेंडर प्रक्रिया सही थी या नहीं इन सबकी जांच करवाई जाएगी।

सरकार ने ये दिया खर्च का ब्यौरा

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान वर्ष 2022 और 2023 में राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था। वर्ष 2022 में सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में ओलंपिक खेल आयोजित किए गए और 2023 में इनका आयोजन शहरों और ग्रामीण क्षेत्र दोनों जगह किया गया। वर्ष 2022 में सरकार ने इस आयोजन पर 40 करोड़ रुपए खर्च किए, जबकि 2023 में 155.46 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च कर दी गई। आयोजन के तहत प्रदेश के सभी गांव और शहरों में टेनिस बॉल क्रिकेट से लेकर कबड्डी और खो- खो जैसे खेलों का आयोजन किया गया।

रिकॉर्ड वर्ल्ड बुक में नाम दर्ज करने के लिए ही कर दिए लाखों खर्च

यह आयोजन क्योंकि प्रदेश स्तर पर हर गांव में आयोजित हुआ था इसलिए सरकार ने इस आयोजन को वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में शामिल करने के लिए ही लाखों रुपए खर्च कर दिए। वर्ष 2022 में इसके लिए 1.75 लख रुपए का भुगतान किया गया। वही 2023 में इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया। इसी तरह मेडल खरीदने के लिए 3.58 करोड़ खर्च कर दिए गए।

Tags:
  • rajasthan Vidhan Sabha
  • Rajiv Gandhi Rural Olympic Games scam
  • T-shirt purchase scam RAJASTHAN
  • राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में घोटाला
  • टी- शर्ट खरीदी घोटाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा