क्रिकेटर रवि विश्नोई और मानिनी कौशिक सहित 4 खिलाड़ी बने RPS, खेल कोटे में मिली सीधी नियुक्ति

राजस्थान में चार खिलाड़ियों को राज्य पुलिस सेवा में डीएसपी बना दिया गया है। इन्हें आउट ऑफ टर्न खेल कोटे से सीधे नियुक्ति दी गई है। सभी को 15 दिन के भीतर जॉइनिंग देनी होगी।

author-image
Jinesh Jain
New Update
4 playar

Photograph: (the sootr)

News In Short

  • राजस्थान में चार खिलाड़ियों को मिली राज्य पुलिस सेवा में नौकरी।
  • डीएसपी बनने वाले खिलाड़ियों में रवि विश्नोई, मानिनी, दिव्यकृति और सचिन।
  • राजस्थान सरकार ने इन्हें आउट ऑफ टर्न खेल कोटे में दी सीधी नियुक्ति।
  • राज्य में अब 137 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता साफ।
  • नवनियुक्त डीएसपी को 15 दिन में देनी होगी जॉइनिंग।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान सरकार ने इंटरनेशनल क्रिकेट रवि बिश्नोई समेत चार खि​लाड़ियों को आउट ऑफ टर्न खेल कोटे से सीधे पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बना दिया है। रवि के अलावा जिन तीन अन्य खिलाड़ियों को डीएसपी पद पर नियुक्ति दी है, उनमें एशियन मेडलिस्ट मानिनी कौशिक (शूटर), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवार) और सचिन (कबड्डी)  हैंं। गृह विभाग ने इनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।   

​15 दिन के भीतर करनी होगी जॉइनिंग

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा है कि ​इन सभी चयनित खिलाड़ियों को आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर उपस्थिति दर्ज करानी होगी। यदि कोई खिलाड़ी निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं तो उनकी नियुक्ति रद्द मानी जा सकती है।

परिवार के लिए सुनहरा पल

नियुक्ति पत्र के बाद क्रिकेटर रवि बिश्नोई ने कहा, यह मेरे परिवार के लिए सुनहरा पल है। मुझे डिप्टी एसपी की जो पोस्ट मिली है, वह काफी बड़ा पद है। युवाओं को यही कहूंगा कि उन्हें अपना खेल खेलते रहना चाहिए। खेल के साथ ऐसी उपलब्धियां खुद मिलती रहेगी।

रवि के पिता मांगीलाल ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि हम रवि को अधिकारी बनाना चाहते थे। इसलिए उसे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई, लेकिन ईश्वर को कुछ और स्वीकार था। वह क्रिकेटर बन गया। एशियन गेम के बाद नियुक्ति की घोषणा हुई थी, लेकिन आदेश अब जारी हुए हैं। 

137 खिलाड़ियों को दी जा रही नियुक्ति

इनकी नियुक्ति के साथ ही आउट ऑफ टर्न पॉलिसी के तहत राज्य के 137 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता साफ हो गया। सूत्रों के अनुसार पैरालम्पिक पदक विजेता मोना अग्रवाल को शारीरिक शिक्षा व्याख्याता, पैरा गेम्स के पदक विजेता राकेश भैरा व अनीता का कोच के रूप में चयन किया गया है। इसी प्रकार नेशनल गेम्स एवं नेशनल चैंपियनशिप में पदक विजेता 130 खिलाड़ियों को उप-कारापाल, कांस्टेबल, आबकारी सिपाही, आबकारी रक्षक एवं कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति दी जा रही है। 

​कड़ी शर्तों के साथ मिली जिम्मेदारी

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने इन नियुक्तियों के साथ कुछ अनिवार्य शर्तें भी लागू की हैं, जिनका पालन करना इन खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य होगा। यदि किसी खिलाड़ी के पास वर्तमान में आवश्यक स्नातक की डिग्री नहीं है, तो उसे कार्यभार ग्रहण करने के 5 वर्ष के भीतर अनिवार्य रूप से स्नातक की उपाधि प्राप्त करनी होगी। ऐसा न करने पर उनकी सेवा समाप्त की जा सकती है।

​दो साल का प्रोबेशन पीरियड

सभी नवनियुक्त अधिकारी 2 वर्ष की परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी (Probationer Trainee) अवधि पर रहेंगे। इस दौरान उन्हें राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियत पारिश्रमिक देय होगा। खिलाड़ियों को पुलिस सेवा से संबंधित विशेष पाठ्यक्रम और व्यावसायिक प्रशिक्षण निर्धारित समय सीमा में पूरा करना होगा। कार्यभार ग्रहण करने के एक माह के भीतर विभाग द्वारा चरित्र सत्यापन, शारीरिक मापतोल और स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

​त्यागपत्र देने पर लगेगा भारी जुर्माना

आदेश में एक सख्त प्रावधान यह भी जोड़ा गया है कि यदि कोई अभ्यर्थी ट्रेनिंग पीरियड  के दौरान या प्रशिक्षण समाप्ति के 2 वर्ष के भीतर सेवा से त्यागपत्र देता है या कहीं और नियुक्ति लेता है तो उसे सरकार को बड़ा हर्जाना देना होगा। ऐसे में अभ्यर्थी को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कुल परिलब्धियों की दो गुनी राशि और प्रशिक्षण पर सरकार द्वारा किए गए व्यय की दो गुनी राशि राजकोष में जमा करानी होगी।

संतान और विवाह संबंधी घोषणा अनिवार्य

​राजस्थान सरकार के नियमों के मुताबिक विवाहित अभ्यर्थियों को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र और जीवित संतानों की संख्या का विवरण देना होगा। 1 जून 2002 के बाद दो से अधिक संतान होने वाले अभ्यर्थी इस नियुक्ति के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। साथ ही ड्यूटी के दौरान धूम्रपान न करने की स्व-घोषणा भी देनी होगी।

जून तक 300 से ज्यादा को नियुक्तियां

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने हाल ही में बताया था कि वर्ष 2026 के जून माह तक 300 से ज्यादा खिलाड़ियों को नियुक्ति दे दी जाएगी। सरकार का दावा है कि 2019 से वर्ष 2023 में 248 खिलाड़ियों को नियुक्ति दी गई थी। वर्तमान भजनलाल सरकार ने वर्ष 2023 से 2025 में अभी तक 186 खिलाड़ियों को नियुक्ति दी है। वर्ष 2026 के शुरुआती महीनों में 137 खिलाड़ियों को भी नौकरी दी जा रही है।

ये भी पढ़े:-

गोवा की काजू और राजस्थान की केसर कस्तूरी अब एमपी में मिलेगी, हमारी देसी महुआ जाएगी बाहर

दो जांबाज IPS रचाएंगे ब्याह, गोरखपुर में शुरू हुई लव स्टोरी, अब राजस्थान के धोरीमना में बजने वाली है शहनाई

मार्च में मई वाली गर्मी! एमपी, सीजी और राजस्थान में तापमान बढ़ा, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज

यूपीएससी में सात साल बाद 'राजस्थानी' टॉपर, सियासत में भ्रष्टाचार का उबाल और सदन में मर्यादा की जंग

भजनलाल सरकार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पुलिस डीएसपी राजस्थान सरकार सचिन दिव्यकृति सिंह मानिनी कौशिक रवि विश्नोई
Advertisment