जयपुर में PM के दौरे से पहले राजे ने महिलाओं के बीच दिखाई लोकप्रियता, महिला आरक्षण बिल पर धन्यवाद देने राजे निवास पर जुटीं महिलाएं

BP Shrivastava | Sept 23, 2023, 24:00 IST
Share
जयपुर में PM के दौरे से पहले राजे ने महिलाओं के बीच दिखाई लोकप्रियता, महिला आरक्षण बिल पर धन्यवाद देने राजे निवास पर जुटीं महिलाएं
जयपुर में PM के दौरे से पहले राजे ने महिलाओं के बीच दिखाई लोकप्रियता, महिला आरक्षण बिल पर धन्यवाद देने राजे निवास पर जुटीं महिलाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोमवार, 25 सितंबर को जयपुर में होने वाली सभा से पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने महिलाओं के बीच अपनी लोकप्रियता दिखाई। रक्षा सूत्र बांधने के कार्यक्रम में मोदी को धन्यवाद।

मनीष गोधा, JAIPUR. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोमवार, 25 सितंबर को जयपुर में होने वाली सभा से पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने महिलाओं के बीच अपनी लोकप्रियता दिखाई। राजे को रक्षा सूत्र बांधने और महिला आरक्षण पर पीएम को धन्यवाद देने के लिए शनिवार, 23 सितंबर को बड़ी संख्या में महिलाएं जयपुर में वसुंधरा राजे के निवास पर जुटीं।

Raje with Womens.jpg
Raje with Womens.jpg


नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए मोदी का आभार

वसुंधरा राजे वैसे तो हर बार रक्षा बंधन के बाद महिलाओं से रक्षा सूत्र बंधवाने का कार्यक्रम करती हैं, लेकिन इस बार यह कार्यक्रम बड़े पैमाने पर किया गया और बड़ी संख्या में महिलाएं शनिवार को उनके निवास पर जुटीं। इस दौरान वसुन्धरा राजे ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि मोदी जी ने महिला आरक्षण बिल के माध्यम से यह स्पष्ट किया है कि मातृशक्ति की भागीदारी के बिना किसी भी राष्ट्र के नव निर्माण की कल्पना अधूरी है।

रक्षा सूत्र हर मुश्किल को पार करने का हौसला देगा- राजे

इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं से रक्षा सूत्र बंधवाकर उनकी रक्षा करने का संकल्प भी व्यक्त किया और इसके लिए द्रौपदी और कृष्ण की कहानी सुनाते हुए कहा कि रक्षासूत्र यूं तो कच्चा धागा है, पर मजबूत और अटूट है। मेरे लिए सुरक्षा कवच है। इसमें राजस्थान की संपूर्ण महिलाओं की शक्ति है जो मुझे हर मुश्किल को पार करने का हौसला देगा। प्रदेशवासियों की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि महाभारत में कृष्ण की अंगुली कट गई तो द्रौपदी ने साड़ी फाड़ कर कृष्ण की उंगली पर बांधी। कृष्ण ने भी कोरवों से उसकी रक्षा की। मैं भी कृष्ण की प्रेरणा से आपकी सेवा करूंगी और हर राजस्थानी के हक के लिए लड़ती रहूंगी।

'नारी शक्ति का प्रवाह कांग्रेस सरकार को बहा कर ले जाएगा'

अपने निवास पर जुटी महिलाओं की संख्या और उनके जोश से खुश राजे ने कहा कहा कि यहां मौजूद महिलाओं का जोश देख कर यह तय है कि नारी शक्ति का यह प्रवाह राजस्थान की महिला विरोधी कांग्रेस सरकार को बहा कर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज रूपी बगीचा तब ही खूबसूरत दिखेगा जब उसमें सभी किस्मों के फूल समान भाव से खिलेंगे। अब मिलकर एक ऐसा राजस्थान बनाएं, जहां हमारी बेटियां बेखौफ अपना बचपन जी सकें। हमारी बहनें बिना किसी बाधा के अपने सपने पूरे कर सकें। हमारी माताएं सम्मान के साथ सिर ऊंचा करके चल सकें।

एक दिन पहले ही पार्टी की महिला मोर्चा ने किया था कार्यक्रम

पीएम के दौरे से पहले राजे के इस कार्यक्रम के राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं। यहां यह भी अहम है कि एक दिन पहले यानी शुक्रवार, 22 सितंबर शाम को ही महिला आरक्षण बिल पर पार्टी के महिला मोर्चा की ओर से पार्टी मुख्यालय पर जश्न मनाया गया था और केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया गया था। अब राजे के निवास पर अलग से हुए इस कार्यक्रम को पार्टी में चली रही उठापटक से जोड़ कर ही देखा जा रहा है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • Jaipur News
  • जयपुर समाचार
  • Raksha Sutra program at the residence of former CM Vasundhara Raje
  • thanks to Modi on Women's Reservation Bill
  • women gathered at the residence of Vasundhara Raje
  • पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के निवास पर रक्षा सूत्र कार्यक्रम
  • महिला आररण बिल पर मोदी को धन्यवाद
  • वसुंधरा राजे के निवास पर जुटीं महिलाएं
  • राजस्थन न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा