टंकी-टावर पर चढ़ने वालों से वसूला जाएगा सरकारी खर्च, FIR भी होगी दर्ज
टंकी और टावर पर चढ़ने वालों की खैर नहीं, राजस्थान पुलिस का सख्त एक्शन प्लान
Jageshwar prasad | Updated:
टंकी-टावर पर चढ़ने वालों से वसूला जाएगा सरकारी खर्च, FIR भी होगी दर्ज
राजस्थान में मांगों को लेकर पानी की टंकी, मोबाइल टावर या बिजली के पोल पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों से अब रेस्क्यू का पूरा सरकारी खर्च वसूला जाएगा। इसमें पुलिसकर्मियों की सैलरी से लेकर दमकल और एंबुलेंस के पेट्रोल तक का खर्चा शामिल होगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में अपनी मांगों को लेकर टंकी या टावर पर चढ़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
- प्रदर्शनकारियों से पुलिसकर्मियों की सैलरी, एंबुलेंस व दमकल के ईंधन का खर्च वसूला जाएगा।
- डीजीपी राजीव शर्मा के निर्देश पर एडीजी क्राइम विपिन कुमार पांडेय ड्राफ्ट तैयार कर रहे हैं।
- नीचे उतरने के बाद प्रदर्शनकारी का मेडिकल होगा, फिट पाए जाने पर FIR दर्ज की जाएगी।
- पैसा न चुकाने की स्थिति में कोर्ट के जरिए आरोपी की संपत्ति कुर्क की जा सकेगी।
अब ऐसे मामलों में न केवल एफआईआर दर्ज होगी, बल्कि रेस्क्यू ऑपरेशन में इस्तेमाल हुए सभी सरकारी संसाधनों का पूरा खर्चा भी प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति से ही वसूला जाएगा। डीजीपी राजीव शर्मा ने इस पूरे एक्शन प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी एडीजी क्राइम विपिन कुमार पांडेय को सौंपी है।
उतरते ही होगा मेडिकल, फिट मिलने पर FIR
यदि जांच में व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ पाया जाता है, तो उस पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी। हालांकि, यदि वह मानसिक रूप से पूरी तरह फिट पाया जाता है, तो संबंधित थाना पुलिस उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज करेगी।
पुलिस की सैलरी से लेकर गाड़ियों का जुड़ेगा बिल
इसके साथ ही, वहां तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों का उस दिन का वेतन, गाड़ियों के पेट्रोल-डीजल का बिल और पानी-बिजली सप्लाई बाधित रहने का पूरा हिसाब जोड़ा जाएगा।
यह पूरी राशि जिला प्रशासन की मदद से प्रदर्शनकारी से वसूली जाएगी। पैसा न देने पर कोर्ट के आदेश से संपत्ति कुर्क की जाएगी।
प्रदेश में हर महीने आते हैं ऐसे 7 मामले
इनमें से अधिकतर मामले जमीन विवाद, भर्ती परीक्षाओं, पुलिस केसों से नाराजगी या संविदा कर्मियों की मांगों से जुड़े होते हैं। इस तरह के अनधिकृत प्रदर्शनों के कारण प्रशासन का कीमती समय और भारी सरकारी राजस्व बर्बाद होता है।
FAQ
राजस्थान पुलिस टंकी या टावर पर चढ़ने वालों से क्या-क्या खर्चा वसूलेगी?
पुलिस वहां तैनात जवानों की उस दिन की सैलरी, दमकल, एंबुलेंस व पुलिस वाहनों के पेट्रोल-डीजल का खर्चा और अन्य विभागों का रेस्क्यू बिल वसूलेगी।- यदि टंकी या टावर पर चढ़ने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार निकलता है तो क्या होगा?
मेडिकल जांच में मानसिक रूप से अस्वस्थ पाए जाने पर उस व्यक्ति के खिलाफ कोई दंडात्मक या वित्तीय वसूली की कार्रवाई नहीं की जाएगी। - यदि टंकी या टावर पर चढ़ने वाला व्यक्ति रेस्क्यू का खर्चा देने से इनकार कर देता है तो क्या प्रावधान है?
कोर्ट के माध्यम से बार-बार नोटिस भेजे जाएंगे और भुगतान न करने पर अदालत के आदेशानुसार आरोपी की निजी संपत्ति कुर्क की जा सकती है।
ये भी पढ़ें:-
त्रिशूल, सांप्रदायिक नारे और शराब पर बैन, राजस्थान में कांवड़ियों के लिए नियम
पंचायतीराज में 50%, निकाय में 33%, जानें राजस्थान में महिला आरक्षण का फर्क क्यों
जयपुर का UNESCO विश्व धरोहर तमगा संकट में, HC ने कहा परकोटे से हटें अवैध निर्माण
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 1997 बैच के सुबोध सिंह-निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव, 2002 बैच के दो अफसरों को भी मिला प्रमुख सचिव का प्रमोशन
By VINAY VERMA
Rajasthan Top News: हाईकोर्ट से IAS शिखर अग्रवाल को राहत नहीं, ACB जांच पर रोक लगाने से इनकार
By Ashish Bhardwaj
नगरीय निकाय चुनाव : चार शहरों में जीत के लिए BJP ने कसी कमर, स्मृति ईरानी ने विजय शर्मा और गजेंद्र यादव को दिया बड़ा जिम्मा
By Umeshwari Baghel
स्वच्छ सर्वेक्षण के अंक सात दिन बाद भी गायब, कांग्रेस ने इंदौर के महापौर को घेरा, अंकों से सामने आएगा सच
By Sanjay Gupta
MP बनेगा टेलीकॉम हब! ₹3611 करोड़ से लगेंगी फैक्ट्रियां, 15 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार
By Sandeep Kumar