संजीवनी केस को लेकर सीएम गहलोत बोले- गरीबों को पैसा मिले तो हम जेल जाने भी तैयार, इसके लिए कोई कैंपेन नहीं चलाया

Chandresh Sharma | Sept 25, 2023, 24:00 IST
Share
संजीवनी केस को लेकर सीएम गहलोत बोले- गरीबों को पैसा मिले तो हम जेल जाने भी तैयार, इसके लिए कोई कैंपेन नहीं चलाया
संजीवनी केस को लेकर सीएम गहलोत बोले- गरीबों को पैसा मिले तो हम जेल जाने भी तैयार, इसके लिए कोई कैंपेन नहीं चलाया

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के मुद्दे को लेकर निशाना साधा है। इस मामले को लेकर सीएम के खिलाफ मानहानि का मामला चल रहा है।

JODHPUR. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के मुद्दे को लेकर निशाना साधा है। इस मामले को लेकर सीएम के खिलाफ मानहानि का मामला चल रहा है। गहलोत ने कहा कि यदि गरीबों को न्याय मिलता है तो हम जेल जाने को भी तैयार हैं। हमने कोई कैंपेन नहीं चलाया इसलिए इस मामले में केंद्र सरकार को भी हमारी मदद करनी चाहिए। सीएम ने जोधपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। वे यहां 180 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट की सौगात देने पहुंचे थे।

गरीबों को हक दिलाना इनका कर्तव्य

गहलोत ने कहा कि राजस्थान में संजीवनी का स्कैंडल हुआ है। केंद्र सरकार की ड्यूटी बनती है कि गरीबों को उनका हक दिलाया जाए। इनसे क्या गलती हुई वो ये जानें और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप जाने। जब लोग मुझसे मिलने आए तो उनकी आंखों में आंसू थे। मामले में 60-65 आरोपी हैं। मैंने गरीबों के लिए बोलना शुरु किया ताकि उन्हें न्याय मिल सके। इसी मामले में आज मेरी पेशी है। यदि गरीबों को पैसा मिलता है तो हम जेल जाने भी तैयार हैं।

किसी के लिए दुर्भावना नहीं

सीएम गहलोत बोले इस मामले में हमारी कोई दुर्भावना नहीं है। एक केंद्रीय मंत्री का स्कैंडल सामने आ रहा है। इनकी पार्टी के लोगों को समझना चाहिए। इन्हें लगता है हमारी मदद चाहिए तो हम तैयार हैं, गरीबों को बस कैसे भी उनका पैसा मिल जाए। ये ऐसा काम है कि राजनीति से हटकर सभी दलों के नेताओं को आगे आना चाहिए। मैंने जिंदगी में किसी खिलाफ ऐसी भावना नहीं रखी तो इनके लिए क्यों रखूंगा?

महाधिवक्ता कार्यालय का किया उद्घाटन

इस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर में महाधिवक्ता कार्यालय का उद्घान भी किया। कार्यक्रम में राजस्थान के चीफ जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह, वरिष्ठ न्यायाधीश विजय विश्नोई और महाधिवक्ता महेंद्र सिंह सिंघवी भी मौजूद रहे।

Tags:
  • Union Minister Gajendra Singh Shekhawat
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
  • Gehlot targeted Shekhawat
  • Sanjeevani case
  • Gehlot facing defamation case
  • गहलोत ने शेख्वत पर साधा निशाना
  • संजीवनी केस
  • मानहानि का मामला झेल रहे गहलोत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा