RGHS में करोड़ों का फर्जीवाड़ा, SOG ने तीन लैब कार्मिक किए गिरफ्तार
Jageshwar prasad | Jun 14, 2026, 06:57 IST
फर्जी OPD पर्चियों से RGHS घोटाला
RGHS में करोड़ों के फर्जीवाड़े में राजस्थान SOG ने सीकर के तीन लैब कार्मिक गिरफ्तार किए। डॉक्टर-लैब गठजोड़ से फर्जी OPD पर्चियां बनाकर सरकारी पैसा उठाया जाता था। तीनों आरोपी 16 जून तक रिमांड पर।
समझें क्या है पूरा मामला
- RGHS में फर्जी OPD पर्चियों और जांच रिपोर्टों के जरिए करोड़ों की ठगी।
- सीकर के डॉक्टरों और लैब संचालकों के गठजोड़ से चल रहा था यह फर्जीवाड़ा।
- SOG ने तीन लैब कार्मिकों को गिरफ्तार किया, तीनों सीकर निवासी हैं।
- पहले लैब संचालक बनवारी लाल और डॉ. केके अग्रवाल भी गिरफ्तार हो चुके।
- आरोपियों से पूछताछ में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
सीकर जिले में डॉक्टरों और लैब संचालकों के गठजोड़ से फर्जी OPD पर्चियां बनाई जाती थीं, बिना जांच के रिपोर्ट तैयार की जाती थी और RGHS पोर्टल पर अपलोड कर सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए का भुगतान उठाया जाता था।
SOG ने तीन लैब कार्मिक बजरंग सिंह, अरविंद कुमार और विक्रम को गिरफ्तार किया है। शनिवार को न्यायालय में पेश कर तीनों को 16 जून तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
कैसे चलता था पूरा खेल?
सबसे पहले लैब कार्मिक RGHS लाभार्थियों से उनके कार्ड नंबर लेते थे। इसके बाद पहले से तैयार पर्चियों में दर्ज जांचों को SK हॉस्पिटल के डॉक्टरों से लिखवाया जाता था।
डॉक्टरों ने कई मामलों में मरीज को देखे बिना या केवल कागजों पर परामर्श पर्चियां बनाईं। इन पर्चियों के आधार पर लैब में फर्जी जांच रिपोर्टें तैयार की जाती थीं। फिर इन्हें RGHS पोर्टल पर अपलोड कर राज्य सरकार से करोड़ों रुपए का भुगतान उठाया जाता था।
RGHS में फर्जी OPD पर्चियों और जांच रिपोर्टों के जरिए करोड़ों की ठगी
कौन-कौन शामिल थे इस नेटवर्क में?
इससे पहले 4 मई को लैब संचालक बनवारी लाल उर्फ बी लाल और डॉ. KK अग्रवाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों अभी न्यायिक अभिरक्षा में हैं।
अब तीन लैब कार्मिक भी गिरफ्त में
स्वास्थ्य विभाग ने SOG थाने में प्रकरण संख्या 11/26 दर्ज कराया है। जांच ASP लोकेन्द्र दादरवाल कर रहे हैं।
अभी और खुलासे होंगे
FAQ
- RGHS घोटाले में
फर्जीवाड़ा कैसे किया जाता था?
लैब कार्मिक RGHS लाभार्थियों से उनके कार्ड नंबर लेते थे। डॉक्टर बिना मरीज देखे पर्चियां लिखते थे। उन पर्चियों के आधार पर फर्जी जांच रिपोर्टें RGHS पोर्टल पर अपलोड की जाती थीं और सरकार से करोड़ों रुपए का भुगतान उठाया जाता था। - RGHS घोटाले में अब तक कितने लोग गिरफ्तार हो चुके हैं?
4 मई को लैब संचालक बनवारी लाल उर्फ बी लाल और डॉ. KK अग्रवाल गिरफ्तार हो चुके हैं। अब तीन और लैब कार्मिक - बजरंग सिंह, अरविंद कुमार और विक्रम - गिरफ्तार हुए हैं। कुल पांच लोग अब तक गिरफ्त में हैं।
ये भी पढ़ें:-
एयरफोर्स विमान हादसे ने छीना राजस्थान का वीर सपूत, घर पर चल रही थी शादी की बात
गंगा स्नान के लिए जा रहे यात्रियो की बस का एक्सीडेंट, राजस्थान के 3 लोगों की मौत
IPS एमएन दिनेश और बीजू जॉर्ज केंद्र का बनेंगे हिस्सा, DG पद के लिए आया नाम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari