आरपीएस अखिलेश अपने हुनर से फिर चर्चा में, गणतंत्र दिवस पर लॉन्च किया देशभक्ति का गीत

Purshottam Kumar Joshi | Jan 24, 2026, 19:00 IST
Share
akhlesh sharma
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में डीग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्ष आरपीएस अखिलेश शर्मा इन दिनों अपने गीत को लेकर चर्चा में है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले उन्होंने देशभक्ति का गीत लॉन्च किया है।

News In Short

  • राजस्थान पुलिस सेवा मेंआरपीएस अखिलेश शर्मा ने लॉन्च किया देशभक्ति गीत 'ए मेरे देश'
  • यह गीत सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है
  • अखिलेश अब तक 42 गीत कर चुके हैं लॉन्च, और भी गीत भी कतार में
  • नवाचार और रचनात्मक कार्यों के लिए पुलिस विभाग में रहते हैं चर्चा में
  • डीग की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में लिया गीत का सहारा

News In Detail

जयपुर। आम तौर पर पुलिस अफसर अपने रौब और रुतबे को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन राजस्थान के सीनियर आरपीएस अखिलेश शर्मा इन दिनों हुनर से चर्चा में हैं। एडिशनल एसपी अखिलेश ने गणतंत्र दिवस से ठीक पहले देशभक्ति का गीत लॉन्च किया है। यह गीत 'ए देश मेरे' के बोल से सोशल मीडिया पर काफी वाही-वाही बटोर रहा है।

गीत को मिल रही सराहना

एडिशनल एसपी अखिलेश ने यह गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अपलोड किया है। उन्होंने इसका गीत और कम्पोजिशन तैयार किया है। गणतंत्र दिवस से पहले सोशल मीडिया पर आया उनका यह देशभक्ति गीत काफी सराहा जा रहा है।

अब आ चुके 42 गाने

पुलिस अधिकारी अखिलेश शर्मा ने 'द सूत्र' को बताया कि उन्होंने यह गीत लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए तैयार किया है। वह इससे पहले 42 गाने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर चुके हैं। शर्मा का कहना है कि जब उन्हें अपनी नौकरी में थोड़ा समय मिलता है, तब वे गाना लिखते हैं। अधिकतर गाने जनता को किसी न किसी विषय पर संदेश देने के लिए होते हैं।

डीग में गीत से सुधारा ट्रैफिक

वर्ष 2011 बैच के आरपीएस अखिलेश की पहचान इनोवेटिव अधिकारी के रूप् में है। वे अपनी नवाचार कार्यशैली और जनसेवा के लिए चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने डीग में ट्रैफिक नियमों पर जनता को जागरूक करने के लिए एक गीत का सहारा लिया था। 5 मिनट के उनके वीडियो गाने का इतना असर हुआ कि डीग के लोग ट्रेफिक नियमों की पालना करने लगे।

जल्द ही और गीत होंगे लॉन्च

आरपीएस अखिलेश बताते हैं, मेरे पास अभी कई गीतों का संग्रह है। वे जल्द ही इन्हें लॉन्च करने पर काम कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि हर गीत जनता में सकारात्मक संदेश लेकर आए। उन्होंने कहा, जब मैं देशभक्ति गीत 'ए मेरे देश' तैयार कर रहे थे तो तब मन में यही विचार आया कि इसे गणतंत्र दिवस के समय लॉन्च किया जाए। यह गाना पूरी तरह मौलिक है। संगीत प्रेमियों को यह गाना अवश्य पसंद आएगा।

पुलिस में नवाचार से छोड़ते गहरी छाप

अखिलेश शर्मा वर्तमान में राजस्थान के नवगठित डीग जिले के एडिशनल एसपी हैं। वे वर्ष 2019 में डिप्टी एसपी से एडिशनल एसपी के रूप् में पदोन्नत हुए थे। वे पुलिसिंग में तकनीकी और रचनात्मक सुधारों के प्रबल समर्थक रहे हैं। वे अपनी पदस्थापना के दौरान समय-समय पर किसी नवाचार के लिए जनता में गहरी छाप जाते हैं।

एमपी, सीजी और राजस्थान में बदला मौसम, कहीं घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट, तो कहीं शुष्क रहेगा मौसम

Tags:
  • यूट्यूब
  • राजस्थान पुलिस
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
  • डीग
  • आरपीएस अखिलेश शर्मा
  • ए मेरे देश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा