नए बदलावों के साथ 1 अक्टूबर को होगा RPSC का प्री एग्जाम, पेपर लीक करने वालों पर लगेगा 10 करोड़ का जुर्माना

Chandresh Sharma | Sept 26, 2023, 24:00 IST
Share
नए बदलावों के साथ 1 अक्टूबर को होगा RPSC का प्री एग्जाम, पेपर लीक करने वालों पर लगेगा 10 करोड़ का जुर्माना
नए बदलावों के साथ 1 अक्टूबर को होगा RPSC का प्री एग्जाम, पेपर लीक करने वालों पर लगेगा 10 करोड़ का जुर्माना

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी की परीक्षा में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ और पेपर लीक रोकने कई प्रभावी कदम उठाए हैं। परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया है।

JAIPUR. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी की परीक्षा में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ और पेपर लीक रोकने कई प्रभावी कदम उठाए हैं। परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया है। इन सभी बदलावों के साथ 1 अक्टूबर को आरपीएससी का प्री एग्जाम होने जा रहा है। इस बार परीक्षा के लिए 6 लाख 97 हजार 51 कैंडिडेट्स ने ऑनलाइन आवेदन किया है। 46 जिलों में 2158 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित कराई जा रही है।

5वें ऑप्शन के साथ 10 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा

आरपीएससी ने इस बार परीक्षा में नैगेटिव मार्किंग रखी है, परीक्षार्थी को हर प्रश्न का जवाब देना होगा। सवाल खाली छोड़ने पर नेगेटिव मार्किंग होगी। यदि प्रश्न का उत्तर न आता हो परीक्षार्थी को 5वें ऑप्शन का गोला काला करना होगा। जिसका मतलब होगा कि सवाल हल न करने की सहमति। कोई भी विकल्प न भरने पर प्रति प्रश्न एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। 5वां विकल्प जोड़े जाने के कारण परीक्षार्थी को 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

10 फीसदी से ज्यादा प्रश्न छोड़े तो होंगे अयोग्य

यही नहीं यदि परीक्षार्थी जानकारी के बावजूद 10 फीसदी से ज्यादा प्रश्न खाली छोड़ेंगे तो पर्यवेक्षक परीक्षा के बाद ही ऐसे परीक्षार्थियों को अयोग्य घोषित कर देंगे। जिसकी टीप परीक्षार्थी की ओएमआर शीट पर अंकित कर दी जाएगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने यह बदलाव ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की हर संभावना को खत्म करने के लिए लिया है।

नकल विरोधी कानून रहेगा लागू

आरपीएससी की इस परीक्षा में हाल में बनाया गया नकल विरोधी कानून लागू रहेगा। जिसके तहत परीक्षा का पेपर लीक करते पाए जाने या संगठित नकल कराए जाने पर उम्रकैद, प्रॉपर्टी अटैचमेंट के साथ 10 करोड रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान रखा है। साथ ही परीक्षा केंद्रों में पेपर शुरु होने से पहले एग्जाम रूम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

Tags:
  • RPSC pre exam
  • first exam with changes
  • anti cheating law
  • 5th option will also be there
  • आरपीएससी का प्री एग्जाम
  • बदलावों के साथ पहली परीक्षा
  • नक़ल विरोधी कानून
  • 5वां ऑप्शन भी रहेगा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं