राजस्थान के रुद्रांश को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, हादसे में गंवाया था पैर

Ashish Bhardwaj | Aug 18, 2026, 18:06 IST
Share
रुद्रांश खंडेलवाल
रुद्रांश खंडेलवाल

राजस्थान में भरतपुर के पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा। 19 साल की उम्र में वे इस साल के सबसे युवा अर्जुन पुरस्कार विजेता हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • भरतपुर के पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा।
  • 19 वर्षीय रुद्रांश इस साल के सबसे युवा विजेता हैं।
  • 8 साल की उम्र में हादसे में उन्होंने पैर गंवाया था।
  • रुद्रांश अब तक चार बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।
  • उनके नाम 25 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मेडल दर्ज हैं।
भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। इसमें भरतपुर के पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। 8 साल की उम्र में एक हादसे में उन्होंने अपना पैर गंवा दिया था। इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग में असाधारण मुकाम हासिल किया। वे इस साल के सबसे युवा अर्जुन अवॉर्ड विजेता हैं।

परिवार में जश्न का माहौल

सूची में नाम आते ही रुद्रांश के परिवार में खुशी की लहर है। रुद्रांश की मां विनीता खंडेलवाल ने बताया कि करीब 8 महीने पहले उनके नाम की सिफारिश अर्जुन अवॉर्ड के लिए की गई थी। फिलहाल रुद्रांश दिल्ली में हैं और जल्द ही अवॉर्ड मिलने की तारीख घोषित की जाएगी।

आतिशबाजी के हादसे ने बदल दी थी जिंदगी

रुद्रांश के चाचा आशुतोष खंडेलवाल के मुताबिक 8 साल की उम्र में एक शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी की चपेट में आने से रुद्रांश ने अपना पैर गंवा दिया था। इस हादसे से उबरने में उन्हें करीब 3 साल का वक्त लगा। शारीरिक चुनौती के बावजूद रुद्रांश ने हिम्मत नहीं हारी और निशानेबाजी को अपना लक्ष्य बना लिया। परिवार ने भी हर कदम पर उनका साथ दिया, जिसका नतीजा आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने के रूप में सामने है।

3 साल में 4 बार तोड़ चुके हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

रुद्रांश अपने छोटे से करियर में अब तक 4 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। साल 2023 में वे 50 मीटर शूटिंग इवेंट में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी बने थे। इसके अलावा वे पेरिस पैरालंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आमतौर पर अर्जुन अवॉर्ड के लिए 4 साल के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन को आधार माना जाता है, लेकिन रुद्रांश के पास सिर्फ 3 साल का अनुभव है। उनके असाधारण प्रदर्शन को देखते हुए ही उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है।

25 से ज्यादा इंटरनेशनल मेडल अपने नाम

रुद्रांश के नाम अब तक 25 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मेडल दर्ज हैं। अर्जुन अवॉर्ड के चयन का आधार बने 10 पदकों में 6 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल शामिल हैं। उन्होंने एशियन गेम्स 2023 में 2 सिल्वर मेडल जीते थे। इसके अलावा लीमा वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भी 2 सिल्वर मेडल अपने नाम किए। वहीं ओसिजेक शूटिंग वर्ल्ड कप 2023, नई दिल्ली शूटिंग वर्ल्ड कप 2024 और चांगवोन शूटिंग वर्ल्ड कप 2025 में उन्होंने 2-2 गोल्ड मेडल जीते।

इन दिग्गजों ने की थी सिफारिश

रुद्रांश के नाम की सिफारिश चयन समिति में शामिल भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष गगन नारंग, पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट और पूर्व हॉकी खिलाड़ी एम.एम. सोमाया ने की थी। इसके बाद केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय ने मंगलवार को फाइनल लिस्ट जारी कर दी।

भरतपुर के लिए गर्व का पल

रुद्रांश की यह उपलब्धि भरतपुर सहित पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय बन गई है। एक हादसे के बाद हार न मानने वाले इस युवा खिलाड़ी की कहानी अब देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है। जल्द ही रुद्रांश को यह सम्मान औपचारिक रूप से प्रदान किया जाएगा।

ये खबर भी पढे़:-

पंचायतीराज लॉटरी स्थगित, मुख्य सचिव समेत अफसरों को अवमानना नोटिस

विवादित RAS आकाश रंजन देवस्थान विभाग से हटाए गए, डूंगरपुर स्थानांतरित

साबरमती बीजी ट्रेन का कटरा तक विस्तार, 6 ट्रेनों के मार्ग और समय में परिवर्तन

नशे में सीएमओ को बम से उड़ने की दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tags:
  • भारत सरकार
  • भारतीय ओलंपिक संघ
  • अर्जुन अवॉर्ड
  • पैरालंपिक
  • शूटर रुद्रांश खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड