पायलट का भाजपा पर निशाना, बोले-धनखड़ के इस्तीफे के राज का मटका एक दिन जरूर फूटेगा

Amit Baijnath Garg | Jul 24, 2025, 18:46 IST
Share
Sachin Pilot
Photograph: (the sootr)

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा टोंक से विधायक सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हार के डर से पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा है कि उपराष्ट्रपति के इस्तीफे का मटका एक दिन जरूर फूटेगा और राज बाहर आएगा। भाजपा ने किसान पुत्र और किसान वर्ग का अपमान किया है। भले ही खराब स्वास्थ्य का बहाना बताया गया हो, लेकिन दाल में कुछ काला जरूर है।

पायलट ने कहा है कि जिस तरह से उपराष्ट्रपति धनखड़ का इस्तीफा हुआ है, वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि अपमानजनक तरीके से विदाई भी है। यह ना केवल किसान पुत्र का अपमान है, बल्कि पूरे देश के किसानों का अपमान है।

पायलट ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी बात तो किसानों की आमदनी दोगुनी करने और किसान के बेटे को सम्मान देने की करती है, लेकिन हम सबने देखा कि किस तरह से धनखड़ का इस्तीफा स्वास्थ्य के नाम पर आधे घंटे में ले लिया गया।

हार के डर से पंचायत चुनाव टाल रही है भाजपा

पायलट ने राज्य की भजनलाल सरकार को भी हर मोर्चे पर विफल बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पांच साल में पंचायत और निकाय चुनाव करवाना संवैधानिक बाध्यता है। भाजपा सरकार हार के डर से चुनाव नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा कि 2028 में राज्य से भाजपा का जाना तय है। सरकार सिर्फ दिल्ली का चक्कर लगा रही है और मंत्री लॉबिंग करने में जुटे हुए हैं।

नरेश मीणा पर भी बोले पायलट पायलट ने नरेश मीणा की जनक्रांति यात्रा पर सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का हक है, लेकिन क्या राजनैतिक दल उनकी बात सुन रहे हैं। यात्रा निकालना नरेश मीणा का अपना मामला है।
यह खबर भी देखें...

राजस्थान के भाजपा विधायकों में डर का माहौल, कांग्रेस के पूर्व मंत्री हेमाराम ने कसा तंज, उठाए सवाल

इस्तेमाल करके फेंक देती है भाजपा, धनखड़ के इस्तीफे के बहाने डोटासरा ने साधा निशाना

राजस्थान में एसआई भर्ती विवाद: कोर्ट में मामला, डॉ मीणा ने डोटासरा पर साधा निशाना

भाजपा नहीं चुन पा रही राष्ट्रीय अध्यक्ष

पायलट ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अपने आप को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताने वाली भाजपा आज अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पा रही है। भाजपा में भी अंतर्कलह पूरे परवान पर है। विपक्षी दलों के दबाव के बाद ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा व राज्यसभा में चर्चा होना तय हो गया है। पायलट गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर टोंक पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

FAQ

  1. 1. पायलट ने भाजपा पर क्या आरोप लगाए हैं?
    पायलट ने भाजपा पर उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे के पीछे कुछ छुपाने का आरोप लगाया और कहा कि यह किसानों का अपमान है।
  2. 2. पायलट ने पंचायत चुनाव को लेकर क्या कहा?
    पायलट ने कहा कि भाजपा पंचायत और निकाय चुनावों को जानबूझकर टाल रही है, क्योंकि वह चुनावों में हार का डर महसूस कर रही है।
  3. 3. नरेश मीणा की जनक्रांति यात्रा पर पायलट की प्रतिक्रिया क्या थी?
    पायलट ने कहा कि हर किसी को अपनी बात रखने का हक है, लेकिन सवाल यह है कि क्या राजनीतिक दल उनकी बात सुन रहे हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • सचिन पायलट
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • किसान
  • उपराष्ट्रपति
  • पंचायत चुनाव
  • इस्तीफा
  • भाजपा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग