क्या साध्वी प्रेम बाईसा को दाल में दिया था जहर, मौत पर सस्पेंस, पुलिस कर रही हैं जांच

Ashish Bhardwaj | Feb 02, 2026, 20:38 IST
Share
pram bai sa
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच जारी है। दो इंजेक्शन और दाल में जहर या इंजेक्शन का रिएक्शन होने की संभावना पर एफएसएल और पुलिस जांच कर रही है। पिता से पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

News In Short

  • जोधपुर के आरती नगर आश्रम में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत।
  • साध्वी को जुकाम के इलाज के लिए इंजेक्शन दिए गए थे, बाद में दाल खाने से हालत बिगड़ी।
  • पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है, संदिग्ध तत्वों के सैंपल लिए गए।
  • जांच के दौरान यह सवाल उठ रहा है कि मौत दाल में जहरीले पदार्थ या इंजेक्शन के रिएक्शन से हुई।
  • एफएसएल रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के कारण का खुलासा होगा।

News In Detail

राजस्थान के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध हालात में हुई मौत हुई थी। जांच में पता चला है कि 28 जनवरी को साध्वी को जुकाम और गले में गड़बड़ होने पर कम्पाउंडर ने उन्हें दो इंजेक्शन लगाए थे। इसके बाद उन्होंने अपने कर्मचारी से दाल बनवाई थी। अचानक उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। बाद में साध्वी की मौत हो गई।

एफएसएल टीम कर रही हैं जांच

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की बारीकी से जांच की। एसआईटी की उपस्थिति में एफएसएल टीम ने आश्रम के कमरे की जांच की और खाने में उपयोग की गई सामग्री के सैंपल लिए। जांच के दौरान यह सवाल उठ रहा है कि साध्वी की मृत्यु का कारण दाल में कोई जहरीला पदार्थ था या इंजेक्शन का रिएक्शन था।

दाल में जहर या इंजेक्शन का असर?

पुलिस और एफएसएल दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। 28 जनवरी को कंपाउंडर ने साध्वी को दो इंजेक्शन लगाए थे और बाद में दाल खाया गया, जिससे मौत हुई। इस कारण एफएसएल ने खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, एफएसएल जांच रिपोर्ट से पता चलेगा कि दाल में जहरीला पदार्थ था या इंजेक्शन का रिएक्शन था।

सांस न आने और मुंह से झाग आने की घटना

दाल खाने के बाद साध्वी प्रेम बाइसा की तबीयत बिगड़ गई और वह जोर से चिल्लाने लगीं। सूत्रों के मुताबिक, उनके मुंह से झाग भी निकलने लगे थे, जिसे बाद में साफ कर दिया गया था। इस घटना के बाद, पुलिस ने विसरा को एफएसएल भेजा है ताकि मौत के कारण का पता चल सके। रिपोर्ट आने के बाद मामले में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

पिता से पूछताछ और आगे की कार्रवाई

साध्वी के पिता बिरमनाथ से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई, जिन्होंने बताया कि उनके साथ हुई यह घटना बहुत ही दुखद है। शव का पोस्टमार्टम महात्मा गांधी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से कराया गया था और उसके बाद शव को परेऊ गांव ले जाया गया था, जहां उसे समाधि दी गई। एसआईटी द्वारा मामले की तफ्तीश की जा रही है और दो-तीन दिन में रिपोर्ट मिलने की संभावना है।

ये भी पढे़:-

वित्त आयोग की रिपोर्ट: इन्फ्रास्ट्रक्चर में पीछे रहा राजस्थान, झारखंड भी निकला आगे

केंद्रीय करों में राजस्थान के हिस्से पर चली कैंची, विकास के समीकरणों पर पड़ेगा असर

एमपी, सीजी और राजस्थान में ठंड का अलर्ट... कहीं गिरे ओले तो कहीं छाया रहा घना कोहरा

केंद्रीय बजट से भजनलाल को उम्मीद, राजस्थान के विकास को मिलेगी अधिक मजबूती

Tags:
  • राजस्थान
  • पुलिस
  • एफएसएल टीम
  • जहरीला पदार्थ
  • साध्वी प्रेम बाईसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज