निकाय चुनाव: सादुलशहर बूथ कांड में 15 पर केस, भाजपा विधायक के रिश्तेदार भी आरोपी
Saurabh Mishra | Sept 12, 2026, 20:22 IST
बीजेपी का गृह क्लेश
श्रीगंगानगर के सादुलशहर में पूर्व चेयरमैन से मारपीट के मामले में भाजपा विधायक के चचेरे भाई, गनमैन और ड्राइवर समेत 15 पर केस हुआ। दोनों पक्षों ने शिकायत दी।
समझें पूरा मामला
- सादुलशहर में पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड़ से मारपीट का मामला।
- भाजपा विधायक बराड़ के रिश्तेदार समेत 15 लोगों पर केस दर्ज।
- पूर्व चेयरमैन खीचड़ से निकाय चुनाव के दौरान बूथ पर हुई थी मारपीट।
- पूर्व चेयरमैन खीचड़ भाजपा के टिकट वितरण से नाराज थे।
- उन्होंने सादुलशहर नगरपालिका के सभी वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी उतारे।
मामला सिर्फ बूथ पर हुई मारपीट तक सीमित नहीं। इसकी जड़ भाजपा के टिकट बंटवारे से शुरू हुई बगावत से जुड़ी है। पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड़ भाजपा के टिकट बंटवारे से नाराज थे। उन्होंने पार्टी से बगावत कर सादुलशहर नगरपालिका के सभी वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी उतार दिए थे। उनकी पत्नी मनीषा खीचड़ भी वार्ड 5 से निर्दलीय मैदान में थीं। शुक्रवार को इसी वार्ड के पोलिंग बूथ पर विवाद हुआ था।
प्रदीप खीचड़ से मारपीट में 15 पर केस दर्ज
भाजपा विधायक बराड़ के रिश्तेदारों पर मारपीट का आरोप
एफआईआर में वार्ड 5 की भाजपा प्रत्याशी शिक्षा झींझा के पति महावीर झींझा, उनके रिश्तेदार संदीप झींझा, धर्मवीर झींझा और जतिन झींझा सहित अन्य नाम भी शामिल हैं।
दूसरे पक्ष ने भी खीचड़ के खिलाफ की है शिकायत
मारपीट के बाद धमकी वाला वीडियो
उन्होंने थानाधिकारी को नहीं हटाने पर चुनाव परिणाम के बाद थाने के घेराव की चेतावनी भी दी। अब पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है। इस पूरे विवाद का अगला पड़ाव 14 सितंबर को आने वाला चुनाव परिणाम होगा।
FAQ
- सादुलशहर नगरपालिका चुनाव में वोटिंग के दिन क्यों विवाद हुआ था?
पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड़ भाजपा टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय मैदान में उतरे थे। उनकी पत्नी वार्ड 5 से चुनाव लड़ रही थीं। मतदान के दौरान बूथ पर उनके साथ मारपीट हुई थी। - पूर्व चेयरमैन खीचड़ से मारपीट मामले में किन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ?
भाजपा विधायक गुरवीर सिंह बराड़ के चचेरे भाई गुरबाज सिंह, गनमैन गुरसेवक सिंह, ड्राइवर कुलवंत कड़वासरा समेत कुल 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इसमें भाजपा प्रत्याशी के पति महावीर झींझा का नाम भी शामिल। - इस पूरे मामले में दूसरे पक्ष ने क्या शिकायत दी है?
वार्ड 5 की भाजपा प्रत्याशी के पति महावीर झींझा ने भी पुलिस में शिकायत दी है, जिसमें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
जयपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 62 के बूथ 23 पर 13 सितंबर को पुनर्मतदान, जानें वजह
राजस्थान की चिट्ठी: कहीं अरावली का उठा सवाल, कहीं सियासत का बवाल
जयपुर निगम चुनाव: 99 उम्मीदवार करोड़पति, जानें उम्मीदवारों की संपत्ति का लेखा-जोखा
राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस की बाड़ाबंदी में निर्दलीय प्रत्याशी की बिगड़ी तबीयत
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
By Jageshwar prasad
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
By Arohi Raj
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
By Saurabh Mishra
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
By Sourabh Bhatnagar
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
By VINAY VERMA