राजस्थान: बजरी के ट्रैक्टर छोड़ने की 'डील' पड़ी भारी, पूर्व SHO के खिलाफ FIR

Saurabh Mishra | Sept 13, 2026, 15:27 IST
Share
SHO महेंद्र शर्मा
SHO महेंद्र शर्मा

सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा थाने के पूर्व SHO महेंद्र शर्मा के खिलाफ ACB ने FIR दर्ज की है। आरोप है कि उन्होंने बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर छोड़ने के लिए 1 लाख रुपए की घूस मांगी थी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सवाई माधोपुर के पूर्व थानेदार महेंद्र शर्मा पर घूसखोरी का केस।
  • बजरी ट्रैक्टर छोड़ने के लिए 1 लाख की घूस मांगने का है मामला।
  • कॉल रिकॉर्डिंग बनी घूस मामले में एसीबी के लिए अहम सबूत।
  • 50 हजार में तय हुआ था बजरी ट्रैक्टर छोड़ने का सौदा।
  • महेंद्र शर्मा फिलहाल बाड़ी में SHO के पद पर तैनात हैं।
राजस्थान में बजरी से भरे ट्रैक्टर छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने केस दर्ज किया। सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा थाने के पूर्व SHO महेन्द्र शर्मा पर 1 लाख रुपए की घूस मांगने का आरोप है।

शिकायत के सत्यापन के दौरान कथित सौदा 50 हजार रुपए में तय होने की बात सामने आई। अब एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पूर्व थानेदार महेंद्र शर्मा के खिलाफ एसीबी ने दर्ज की एफआईआर

मामला चौथ का बरवाड़ा इलाके में बजरी के परिवहन से जुड़ा है। स्थानीय निवासी सरदार गुर्जर ने एसीबी को शिकायत दी थी। आरोप लगाया कि तत्कालीन थानाधिकारी महेन्द्र शर्मा ने बजरी से भरे उनके चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए थे।

शिकायत के मुताबिक इन वाहनों को बिना कानूनी कार्रवाई के छोड़ने और आगे बजरी परिवहन में रुकावट नहीं डालने के बदले 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने इसकी जांच और सत्यापन शुरू किया।

सत्यापन में 50 हजार रुपए पर बनी बात

एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत की रकम को लेकर हुई बातचीत भी सामने आई। आरोप है कि शुरुआत में 1 लाख रुपए मांगे गए थे, लेकिन बाद में 50 हजार रुपए लेने पर सहमति बनी। ACB ने इस दौरान डिजिटल सबूत जुटाए। परिवादी और तत्कालीन एसएचओ के बीच हुई फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग भी जांच का अहम हिस्सा बनी।

एसएचओ और परिवादी के बीच हुई बातचीत बनी अहम सबूत

ACB की जांच में कॉल रिकॉर्डिंग को महत्वपूर्ण सबूत माना गया। बताया गया है कि रिकॉर्डेड बातचीत में रिश्वत की रकम और बजरी के ट्रैक्टरों को छोड़ने से जुड़ी बातें सामने आई। शिकायत के सत्यापन और जुटाए गए सबूतों के आधार पर ACB मुख्यालय ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद महेन्द्र शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 में FIR दर्ज की गई।

नवंबर 2025 में चौथ का बरवाड़ा आए थे महेंद्र शर्मा

महेन्द्र शर्मा ने नवंबर 2025 में चौथ का बरवाड़ा थाने में SHO का पद संभाला था। जुलाई 2026 में उनका ट्रांसफर सवाई माधोपुर से धौलपुर जिले के बाड़ी में हो गया। फिलहाल वे बाड़ी में SHO के पद पर तैनात बताए गए हैं। यानी जिस मामले में अब FIR हुई है, वह उनके चौथ का बरवाड़ा में तैनाती के दौरान का है।

अब दूसरे लोगों की भूमिका भी खंगालेगी ACB

ACB मुख्यालय के आदेश के बाद मामले की जांच CI सुभाष मील को सौंपी गई है। जांच में रिश्वत मांगने के आरोप और इससे जुड़े डिजिटल सबूतों की पड़ताल की जाएगी।

इसके साथ ही ACB यह भी पता लगाएगी कि क्या कथित वसूली का यह अकेला मामला था या पहले भी इस तरह पैसे लिए गए। जांच में किसी अन्य अधिकारी, कर्मचारी या बिचौलिए की भूमिका सामने आती है तो उसका भी पता लगाया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

Rajasthan Top News: राजस्थान की बड़ी खबरें, नतीजों से पहले बाड़ाबंदी की तैयारी

अमरसर थाने में एसीबी की कार्रवाई, हैड कांस्टेबल और दलाल रंगे हाथों गिरफ्तार

979 करोड़ के जेजेएम घोटाले में सात अफसरों पर चलेगा मुकदमा, जानें ACB के पास क्या हैं सबूत

रिश्वतखोरी पर ACB का एक्शन: अजमेर में जॉइंट डायरेक्टर अरेस्ट, घर पर चलती रही सर्च

Tags:
  • राजस्थान
  • acb
  • एसीबी
  • एंटी करप्शन ब्यूरो
  • सवाई माधोपुर
सुशासन में लगा घूसखोरी का कीड़ा, काम के बदले घूस मांगने में राजस्व, स्कूल शिक्षा और गृह मंत्रालय आगे

By Arun Tiwari

सुशासन में लगा घूसखोरी का कीड़ा, काम के बदले घूस मांगने में राजस्व, स्कूल शिक्षा और गृह मंत्रालय आगे
इंदौर में स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवाल को लेकर बवाल, सैकड़ों छात्रों ने लात मारकर तोड़ी दीवार

By Sanjay Gupta

इंदौर में स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवाल को लेकर बवाल, सैकड़ों छात्रों ने लात मारकर तोड़ी दीवार
एमपी के पूर्व आईएएस रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार, कोर्ट ने घोषित किया था फरार, जानें क्या है पूरा मामला

By Aman Vaishnav

एमपी के पूर्व आईएएस रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार, कोर्ट ने घोषित किया था फरार, जानें क्या है पूरा मामला
22 लाख देकर खरीदा FMGE का फर्जी सर्टिफिकेट, मेडिकल कॉलेज से की इंटर्नशिप, अब SOG ने किया गिरफ्तार

By Ashish Bhardwaj

22 लाख देकर खरीदा FMGE का फर्जी सर्टिफिकेट, मेडिकल कॉलेज से की इंटर्नशिप, अब SOG ने किया गिरफ्तार
सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ा तोहफा, राजस्थान बोर्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सिलेबस में करेगा शामिल

By Jageshwar Prasad

सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ा तोहफा, राजस्थान बोर्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सिलेबस में करेगा शामिल
नशे के नेटवर्क पर प्रहार, बड़े तस्करों की संपत्ति होगी कुर्क, सरकार ने बनाई समिति, मेडिकल स्टोर्स जद में आए

By Arun Tiwari

नशे के नेटवर्क पर प्रहार, बड़े तस्करों की संपत्ति होगी कुर्क, सरकार ने बनाई समिति, मेडिकल स्टोर्स जद में आए
MP BJP में फिर फूटी अंदरूनी कलह! सीईओ की कुर्सी पर भिड़े भाजपा के दिग्गज! CM तक पहुंची बात

By Aman Vaishnav

MP BJP में फिर फूटी अंदरूनी कलह! सीईओ की कुर्सी पर भिड़े भाजपा के दिग्गज! CM तक पहुंची बात