जन्माष्टमी: सांवरिया सेठ को 8 महीने में 59 लाख की विदेशी करेंसी, मुस्लिम देशों से चढ़ावा
Saurabh Mishra | Sept 04, 2026, 14:34 IST
सांवरिया सेठ में विदेशी चढ़ावे की धूम
चित्तौड़गढ़ के श्री सांवरिया सेठ मंदिर के भंडार में आठ महीनों में 60 देशों की मुद्राएं मिली हैं। इनकी कुल कीमत करीब 59 लाख रुपए आंकी गई है। इसमें मुस्लिम बहुल देशों की करेंसी भी शामिल है।
समझें क्या है पूरा मामला
- सांवरिया सेठ के भंडार में 60 देशों की करेंसी।
- मुस्लिम बहुल देशों से भी पहुंचा भगवान को चढ़ावा।
- आठ महीने में मिले 59 लाख कीमत की विदेशी करेंसी।
- सबसे ज्यादा चढ़ावा अमेरिकी डॉलर में आया।
- व्यापारी मानते हैं सांवरिया सेठ को बिजनेस पार्टनर।
मुस्लिम बहुल देशों से भी मंदिर के खजाने में करेंसी पहुंची है। कुल विदेशी मुद्रा की कीमत करीब 59 लाख रुपए आंकी गई। यहां यूएई, कुवैत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा सहित एशिया, यूरोप और अफ्रीका के देशों से लोग चढ़ावा भेज रहे।
सांवरिया सेठ मंदिर में विदेशों से आ रहा चढ़ावा
मंदिर के भंडार में मिली अलग-अलग देशों की करेंसी को अमेरिकी डॉलर में बदलने पर इनका कुल मूल्य 62800 अमेरिकी डॉलर आंका गया है। प्रचलित विनिमय दर के आधार पर यह राशि भारतीय करेंसी में करीब 59 लाख रुपए है।
मुस्लिम देशों से भी सांवरिया सेठ मंदिर में आ रहा चढ़ावा
सांवरिया सेठ मंदिर के खजाने में मुस्लिम बहुल देशों की करेंसी भी पहुंच रही। पिछले 8 महीनों के आंकड़ों में यूएई से 21485 दिरहम मिले हैं। इसके अलावा ईरान से 468500 रियाल और इंडोनेशिया से 1,63,000 रुपया भी चढ़ावे के रूप में मिला।
वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और खाड़ी देशों कुवैत, सऊदी अरब, ओमान, बहरीन व कतर की मुद्राएं भी भंडार में मिली हैं।
अधिकृत बैंकों से बदली जाती है करेंसी
भगवान को मानते हैं बिजनेस पार्टनर
मान्यता के अनुसार लोग अपने व्यापार के मुनाफे का कुछ हिस्सा भगवान के नाम पर निकालकर मंदिर में चढ़ाते हैं। इसी वजह से मंदिर में हर महीने बड़ी मात्रा में चढ़ावा आने की जानकारी सामने आती है।
FAQ
- सांवरिया सेठ मंदिर के खजाने में कितनी कीमत की विदेशी करेंसी मिली है?
बीते 8 महीने में मंदिर के भंडार में 60 देशों की करेंसी मिली हैं, जिनकी कीमत करीब 62800 अमेरिकी डॉलर आंकी गई। भारतीय मुद्रा में यह राशि करीब 59 लाख रुपए बैठती है। - सांवरिया सेठ मंदिर में सबसे ज्यादा किस देश की करेंसी मिली?
इस साल अब तक सबसे ज्यादा 45351 अमेरिकी डॉलर मिले। इसके बाद यूएई दिरहम, कुवैती दिनार, ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और कनाडाई डॉलर का नंबर आता है। - विदेशी मुद्रा का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
मंदिर मंडल विदेशी नोटों को RBI से अधिकृत बैंकों के जरिए भारतीय रुपए में एक्सचेंज कराता है। इस राशि का उपयोग मंदिर के भंडारे और सामाजिक-धार्मिक सेवा कार्यों में किया जाता।
भक्त की अनूठी श्रद्धा, सांवलिया सेठ को अर्पित किया चांदी का साफा
सांवरिया सेठ मंदिर प्रसाद का ठेका दिलाने का झांसा, लेडी डॉन ने 2.45 करोड़ ठगे
श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में मासिक भंडार खुला, अब तक 29 करोड़ की दानराशि
राजस्थान निकाय चुनाव: जयपुर पहुंचे भाजपा संगठन मंत्री बीएल संतोष, तैयारियों पर होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
By Atul Dwivedi
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain