डेयरी वाला बना डायरेक्टर, करोड़ों की घूसखोरी में गिरफ्तार
Ashish Bhardwaj | Jun 09, 2026, 13:48 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में मोटी रिश्वतखोरी में पकड़े गए बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई का बैकग्राउंड सामान्य रहा है। वह किसी समय दूध की डेयरी चलाते थे। बाद में कीटनाशक कंपनी में मामूली नौकरी करने लगा। यही से रसूख बढ़ाकर बीज निगम का डायरेक्टर बन गया।
समझें क्या है पूरा मामला
- मोटी रिश्वतखोरी में पकड़े गए बीज निगम के डायरेक्टर जुगल का बैकग्राउंड सामान्य रहा।
- जुगल किशोर किसी समय दूध की डेयरी चलाते थे, फिर कीटनाशक कंपनी में नौकरी की।
- जुगल शुरुआत से महत्वाकांक्षी रहा। उसने नेताओं और अधिकारियों से संपर्क बढ़ाए।
- इन्हीं रसूखों के बल पर जुगल किशोर राज्य बीज निगम का डायरेक्टर बन गया।
- एसीबी ने जुगल के घर से 1.59 करोड़ और भांजे स्वतंत्र से 85 लाख रुपए बरामद किए।
मामला राजस्थान राज्य बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई से जुड़ा है। उन पर नकली बीजों के एक बड़े रैकेट को संरक्षण देने और उसके बदले भारी-भरकम घूस लेने का गंभीर आरोप लगा है। एसीबी ने उसके घर से 1.59 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं, जबकि उसके भांजे से 85 लाख रुपए जब्त हुए हैं। दोनों एसीबी के पांच दिन के रिमांड पर हैं। जुगल किशोर को अब बीज निगम से हटा दिया गया है।
जुगल किशोर विश्नोई को पद से हटाया
साधारण शुरुआत से डायरेक्टर बनने का सफर
यहां काम करते हुए उसने इस क्षेत्र के पूरे नेटवर्क और लूपहोल्स को बारीकी से समझा। अपनी राजनीतिक और प्रशासनिक साठगांठ को मजबूत करते हुए उसने तेजी से तरक्की की। इसका नतीजा यह हुआ कि जनवरी 2026 में उसे सीधे राजस्थान राज्य बीज निगम का डायरेक्टर नियुक्त कर दिया गया। लेकिन इस बड़ी कुर्सी पर बैठते ही उसने भ्रष्टाचार का एक बड़ा खेल शुरू कर दिया।
क्या है पूरा मामला और रिश्वत का खेल?
विभाग द्वारा गजराज ब्रांड के मूंगफली बीज के सीज किए गए गोदामों से नकली बीजों को चुपचाप गायब कर वापस गुजरात भेजने, चल रही सरकारी कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डालने और लैब में नकली बीजों के सैंपल को पास कराने के एवज में अधिकारियों और बिचौलियों के बीच भारी-भरकम रिश्वत बांटी गई।
इस पूरे काले कारनामे में लेनदेन का जो आंकड़ा सामने आया है, उसके अनुसार जुगल किशोर विश्नोई ने इस पूरी डील को रफा-दफा करने और सरकारी फाइलों को दबाने के लिए 1.20 करोड़ की मोटी रकम प्राप्त की।
इस पूरी डील की बिचौलियागीरी और सेटिंग करने के लिए फलोदी के भाजपा विधायक पब्बाराम विश्नोई के पीए गणपत विश्नोई ने गुजरात की गजराज ब्रांड कंपनी से अलग से 60 लाख रुपए वसूले।
लैब में सैंपल पास कराने का सिंडिकेट
इसके लिए उन्होंने विभाग के कई आला अधिकारियों, निचले स्तर के कर्मचारियों और बाजार में सक्रिय बिचौलियों से लगातार संपर्क साध रखा था। पैसों के दम पर लैब की रिपोर्ट्स को बदलवाया गया, जिससे किसानों की फसलों के साथ खिलवाड़ करने वाले इस नकली बीज के धंधे को बिना किसी कानूनी अड़चन के धड़ल्ले से चलाया जा सके।
उठ रहे हैं गंभीर सवाल
फिलहाल, इस महाघोटाले के सामने आने के बाद जांच एजेंसियों की नजर इस पूरे सिंडिकेट पर है। अब तक एसीबी डायरेक्टर जुगलकिशोर समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सर्च के दौरान कुल 2 करोड़ 44 लाख रूपए बरामद किए जा चुके हैं।
FAQ
- जुगल किशोर विश्नोई कौन हैं?
जुगल किशोर विश्नोई राजस्थान राज्य बीज निगम के डायरेक्टर थे, जिन पर नकली बीजों के रैकेट को संरक्षण देने और रिश्वत लेने के गंभीर आरोप हैं। - जुगल किशोर विश्नोई पर क्या आरोप लगे हैं?
उन पर नकली बीजों के व्यापार को बढ़ावा देने, लैब रिपोर्ट्स में हेरफेर और अधिकारियों और बिचौलियों से करोड़ों रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। - जुगल किशोर और उनके भांजे को एसीबी कितनी रिश्वत की राशि मिली
जुगल किशोर और उनके भांजे को एसीबी ने पांच दिन के रिमांड पर लिया। घर से 1.59 करोड़ और भांजे से 85 लाख रुपए नकद बरामद किए गए।
ये खबर भी पढे़:-
प्रशासनिक सुधार विभाग का सरप्राइज इंस्पेक्शन, SDM-ADM के कमरों पर मिले ताले
राज्यसभा के तीनों प्रत्याशी करोड़पति, जानिए किसके पास कितनी प्रॉपर्टी
141 DSP का हुआ ट्रांसफर, SOG और साइबर क्राइम में भी बदलाव
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava