गणेश्वर तीर्थ धाम के कुंड में धमाका, साजिश के गुनहगारों की तलाश में पुलिस

राजस्थान में सीकर के गणेश्वर तीर्थ धाम में सूटकेस में धमाका हुआ है। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मौके पर मौजूद मजदूर ने भागकर जान बचाई। लोगों ने बताया कि दो संदिग्ध व्यक्ति सूटकेस और नारियल लेकर आए थे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की।

author-image
Purshottam Kumar Joshi
New Update
SIKAR BLAST

Photograph: (the sootr)

News in Short

  • राजस्थान में सीकर के गणेश्वर तीर्थ धाम में सूटकेस में धमाका हुआ।

  • दो संदिग्ध व्यक्तियों ने कुंड में सूटकेस और नारियल फैंका, इसके बाद धमाका हुआ। 

  •  धमाके के बाद दोनों संदिग्ध व्यक्ति फरार हो गए।

  • घटना के समय कुंड परिसर में जीर्णोद्धार का काम चल रहा था।

  • धमाका होने से आसपास अफरा-तफरी मच गई, मजदूर इधर-उधर भागे।

  • पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की।

News in Detail

राजस्थान में सीकर जिले के गणेश्वर तीर्थ धाम पर गुरुवार को सूटकेस में धमाका हुआ। घटना दोपहर 2:10 बजे के आसपास हुई, जब कुंड में जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा था। धमाका होते ही मजदूर घबराकर भाग गए। दो संदिग्ध व्यक्ति सूटकेस और नारियल के साथ कुंड में पहुंचे थे और धमाके के बाद फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है।

संदिग्ध व्यक्ति ने सूटकेस और नारियल कुंड में फेंका 

मजदूर सुरेश ने बताया कि वह कुंड के पास निर्माण कार्य कर रहे थे, तभी दो लोग हाथ में सूटकेस और नारियल की थैली लेकर आए। उनमें से एक व्यक्ति फोन पर बात करते हुए यह पूछ रहा था कि क्या वह नारियल और सूटकेस कुंड में डाल सकते हैं। कुछ देर बाद, उसी व्यक्ति ने नारियल और फिर सूटकेस को कुंड में डाल दिया, जिसके बाद धमाका हुआ।

SIKAR
Photograph: (the sootr)

धमाके के बाद संदिग्ध भागे

धमाका होते ही वहां काम कर रहे मजदूर घबराकर जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग गए। मजदूरों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि सूटकेस के टुकड़े हो गए और उसमें रखा सामान भी बिखर गया। धमाके के बाद दोनों संदिग्ध व्यक्ति वहां से फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। डीएसपी सुशील मान ने कहा कि मजदूरों से पूछताछ की गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने धाम परिसर को खाली करवा लिया और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को सूटकेस से जुड़े अहम सुराग मिले हैं और मामले में आगे की जांच जारी है।

धमाके से आसपास का इलाका सन्नाटे में

सूटकेस में धमाके के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और इलाके की घेराबंदी की। हालांकि, धमाके में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है, खासकर संदिग्धों के भागने के बाद।

खबरें यह भी पढ़िए...

एमपी में बादलों का डेरा, सुबह और शाम पड़ेगी हल्की ठंड, सीजी और राजस्थान में गर्मी की दस्तक

बजट 2026-27: 'विकसित राजस्थान' का ब्लूप्रिंट; खेती से लेकर तकनीक तक, हर सेक्टर के लिए खुला खजाना

बजट का गणित: कमाई कम और कर्ज का बोझ ज्यादा, क्या उधारी के भरोसे विकसित राजस्थान का सपना होगा पूरा

राजस्थान बजट 2026 की वो बड़ी घोषणाएं, जो हो सकती है आपके लिए काम की

प्रशासन मजदूर सूटकेस पुलिस सीकर राजस्थान
Advertisment