राजस्थान सरकार में अहम पद पर आ सकते हैं गुजरात कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी जेपी गुप्ता

Rahul Garhwal | Jan 07, 2024, 24:00 IST
Share
राजस्थान सरकार में अहम पद पर आ सकते हैं गुजरात कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी जेपी गुप्ता
राजस्थान सरकार में अहम पद पर आ सकते हैं गुजरात कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी जेपी गुप्ता

राजस्थान सरकार में गुजरात कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी जेपी गुप्ता अहम पद पर आ सकते हैं।

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान की भजनलाल सरकार में गुजरात कैडर के वरिष्ठ अधिकारी जेपी गुप्ता अहम पद पर आ सकते हैं। उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय या वित्त विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया जा सकता है। गुप्ता मूल रूप से दौसा के रहने वाले हैं। जेपी गुप्ता अभी गुजरात में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

गुप्ता को राजस्थान लाने की कवायद शुरू

बताया जा रहा है कि जेपी गुप्ता को राजस्थान लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेपी गुप्ता दौसा जिले के राहुवास गांव के रहने वाले हैं। प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही पूरी करने के बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया है। इस दौरान जेपी 1991 बैच में आईएएस अधिकारी बने। आपको बता दें कि राजस्थान के नए मुख्य सचिव सुधांश पंत भी 1991 बैच के ही IAS अधिकारी हैं।

जेपी गुप्ता का अनुभव

आईएएस बनने के बाद जेपी गुप्ता ने गुजरात में भू-राजस्व, शहरी विकास, परिवहन, शिक्षा, वाणिज्य कर विभाग का अनुभव लिया। साथ ही गुजरात वॉटर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, गुजरात स्टेट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड, गुजरात अर्बन डेवल्पमेंट कंपनी लिमिटेड जैसे सरकारी उपक्रमों में भी सेवाएं दीं। फिलहाल, आईएएस जेपी गुप्ता वित्त विभाग के एसीएस के अलावा गुजरात स्टेट फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के सीएमडी भी हैं।

Tags:
  • CM Bhajanlal Sharma
  • सीएम भजनलाल शर्मा
  • Government of Rajasthan
  • JP Gupta
  • JP Gupta Additional Chief Secretary
  • राजस्थान सरकार
  • जेपी गुप्ता
  • जेपी गुप्ता अतिरिक्त मुख्य सचिव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा