सिद्धू मूसेवाला को मारने वाली पिस्टल का सप्लायर गिरफ्तार, हुए बड़े खुलासे
Ashish Bhardwaj | Jun 21, 2026, 12:53 IST
Photograph: (the sootr)
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी राजस्थान के श्रीगंगानगर में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में घायल शकील गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग का प्रमुख हैंडलर है। पूछताछ में बड़े खुलासे हुए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल पिस्टल के सप्लायर को श्रीगंगानगर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।
- आरोपी शकील अंसारी उर्फ आदिल पर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग के लिए करता है हथियार सप्लाई।
- पूछताछ में उसने मूसेवाला केस में ग्लॉक P-30 और जिगाना पिस्टल की सप्लाई से जुड़े खुलासे किए।
- आरोपी के मुताबिक वारदात के बाद हथियार वापस लेकर दोबारा इस्तेमाल किए जाते थे ताकि ट्रेस न हो सके।
- पुलिस अब उसे उत्पादन वारंट पर पंचकूला ले जाकर अन्य मामलों में पूछताछ करेगी।
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
बाइक पर सवार शकील ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह गिर गया। इलाज के बाद उसे कोर्ट में पेश कर 22 जून तक रिमांड पर लिया गया है।
मूसेवाला हत्याकांड में हथियारों का कनेक्शन
शकील का तरीका यह था कि वारदात के बाद शूटरों से हथियार वापस ले लेता था। फिर उन्हीं हथियारों को अगली वारदात में इस्तेमाल किया जाता था। इससे हथियार ट्रेस होने का खतरा कम रहता था।
गैंगस्टर के इशारे पर करता है काम
पुलिस को यह भी पता चला कि शकील के पास पिस्टल का अपना संग्रह था। इन हथियारों को अलग-अलग ठिकानों पर छिपाकर रखा जाता था।
हरियाणा केस में भी नाम आया
पंजाब से दुबई तक फैला नेटवर्क
पुलिस अफसरों को उम्मीद है कि आगे की पूछताछ में गैंगस्टर नेटवर्क, हथियार तस्करी और कई बड़ी वारदातों से जुड़े और खुलासे होंगे।
FAQ
- शकील अंसारी कौन है और उसे कहां गिरफ्तार किया गया?
शकील अंसारी उर्फ आदिल गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग का प्रमुख हथियार हैंडलर है। उसे श्रीगंगानगर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। वह एक बिजनेसमैन पर फायरिंग करने आया था लेकिन पुलिस से मुठभेड़ में घायल होकर पकड़ा गया। - सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में किन हथियारों का इस्तेमाल हुआ था?
मूसेवाला की हत्या में ऑस्ट्रिया निर्मित ग्लॉक पी-30 और तुर्कीये निर्मित जिगाना पिस्टल से गोलियां चलाई गई थीं। शकील ने पूछताछ में बताया कि इन हथियारों की सप्लाई उसी ने की थी। एक पिस्टल की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है। - शकील अंसारी पर किन राज्यों में मामले दर्ज हैं?
शकील पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके संपर्क दुबई तक फैले बताए जाते हैं। पंचकूला पुलिस भी अब उसे उत्पादन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी।
ये खबर भी पढे़:-
476 करोड़ का अनुबंध, फिर भी नहीं सुधरी जयपुर डिस्कॉम की हालत
मनरेगा कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार करेगी नियमित
राजस्थान में नाइट लाइफ और व्यापार को बढ़ावा, 24 घंटे खुलेंगे बाजार
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA