एसआई भर्ती 2021: याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट को बताया-सरकार ने एसओजी को भर्ती रद्द करवाने के लिए कहा था
Amit Baijnath Garg | Aug 01, 2025, 19:29 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 में पेपर लीक के मामले में याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट को बताया कि सरकार के निर्देश पर एसओजी ने भर्ती रद्द करने की सिफारिश की है।
एसआई भर्ती 2021 में बड़े पैमाने पर पेपर लीक होने के मामले में याचिकाकर्ताओं ने राजस्थान हाई कोर्ट को बताया कि एसओजी ने अपनी मर्जी से भर्ती रद्द करने की सिफारिश नहीं की थी, बल्कि 24 मार्च, 2024 को गृह विभाग ने एसओजी को भर्ती रद्द करने की प्रक्रिया पर काम करने को कहा था। इसी निर्देश की पालना में एसओजी ने भर्ती रद्द करने की सिफारिश की थी।
याचिकाकर्ताओं की ओर से एडवोकेट हरेन्द्र नील ने जस्टिस समीर जैन की अदालत को बताया कि भर्ती रद्द होने के सभी कारण मौजूद हैं। उन्होंने सरकार और चयनित अभ्यर्थियों की बहस का जवाब देते हुए कहा कि उनकी याचिका आज भी मेंटेनेबल यानी चलने योग्य है। याचिका में सरकार से नहीं, बल्कि कोर्ट से भर्ती रद्द करने की प्रार्थना है और हाईकोर्ट याचिका में मांगी गई रिलीफ से परे जाकर भी राहत दे सकता है।
उन्होंने कहा कि यह एकमात्र भर्ती है, जिसमें पेपर लीक से जुड़े सभी अपराधी एक साथ शामिल पाए गए हैं। एसओजी ने भर्ती में 53 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर्स को गिरफ्तार किया है। वहीं कई ट्रेनी एसओजी की रडार पर हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
सुप्रीम कोर्ट ने 53 वर्षीय दोषी को भेजा बाल सुधार गृह, राजस्थान हाई कोर्ट का फैसला पलटा
राजस्थान हाई कोर्ट को मिले 7 नए जज, 6 एडवोकेट कोटे से और एक न्यायिक कोटे से
राजस्थान हाई कोर्ट में एसओजी द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की सिफारिश पर बड़ा सवाल
राजस्थान हाई कोर्ट ने सरकारी डॉक्टर को दी चुनाव लड़ने की अनुमति, हारने पर फिर ज्वाइन कर सकेंगे ड्यूटी
एसआई भर्ती में हाईकोर्ट ने 7 जुलाई से फाइनल सुनवाई शुरू की थी। अदालत लगातार मामले में सुनवाई कर रही है। शुक्रवार को याचिकाकर्ताओं की ओर से बहस पूरी होने के बाद अब सोमवार को सरकार और चयनित अभ्यर्थी याचिकाकर्ता की बहस पर अपना जवाब पेश करेंगे। ऐसे में संभावना है कि अगले सप्ताह मामले में सुनवाई पूरी हो जाएगी। क्या सुनवाई प्रक्रिया से पेपर लीक मामला हल हो पाएगा? क्या एसओजी की सिफारिश मानी जाएगी?
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
याचिकाकर्ताओं की ओर से एडवोकेट हरेन्द्र नील ने जस्टिस समीर जैन की अदालत को बताया कि भर्ती रद्द होने के सभी कारण मौजूद हैं। उन्होंने सरकार और चयनित अभ्यर्थियों की बहस का जवाब देते हुए कहा कि उनकी याचिका आज भी मेंटेनेबल यानी चलने योग्य है। याचिका में सरकार से नहीं, बल्कि कोर्ट से भर्ती रद्द करने की प्रार्थना है और हाईकोर्ट याचिका में मांगी गई रिलीफ से परे जाकर भी राहत दे सकता है।
भर्ती को रद्द करना ही एकमात्र विकल्प
एडवोकेट नील का कहना है कि भर्ती में आरपीएससी सदस्यों की गिरफ्तारी हुई हैं। उनके बच्चे भी पकड़े गए हैं। अगर भर्ती को रद्द नहीं किया जाता है, तो पेपर लीक से सफल हुए कई सब इंस्पेक्टर कानून व्यवस्था को संभालेंगे। इस स्थिति से बचने के लिए भर्ती को रद्द करना ही एकमात्र विकल्प बचता है।
सुप्रीम कोर्ट ने 53 वर्षीय दोषी को भेजा बाल सुधार गृह, राजस्थान हाई कोर्ट का फैसला पलटा
राजस्थान हाई कोर्ट को मिले 7 नए जज, 6 एडवोकेट कोटे से और एक न्यायिक कोटे से
राजस्थान हाई कोर्ट में एसओजी द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की सिफारिश पर बड़ा सवाल
राजस्थान हाई कोर्ट ने सरकारी डॉक्टर को दी चुनाव लड़ने की अनुमति, हारने पर फिर ज्वाइन कर सकेंगे ड्यूटी
अगले सप्ताह बहस पूरी होने की संभावना
FAQ
- 1. एसआई भर्ती 2021 में पेपर लीक का मामला क्या है?
एसआई भर्ती 2021 में पेपर लीक का मामला सामने आया, जिसके बाद एसओजी ने भर्ती रद्द करने की सिफारिश की। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से भर्ती को रद्द करने की प्रार्थना की है। - 2. एसओजी ने भर्ती रद्द करने की सिफारिश क्यों की?
एसओजी ने भर्ती को रद्द करने की सिफारिश गृह विभाग के निर्देश पर की, क्योंकि पेपर लीक से जुड़े अपराधी भर्ती में शामिल थे, और कानून व्यवस्था की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया। - 3. क्या हाईकोर्ट भर्ती रद्द करने का आदेश दे सकता है?
हां, हाईकोर्ट याचिकाकर्ताओं की प्रार्थना पर विचार करते हुए भर्ती रद्द करने का आदेश दे सकता है। कोर्ट ने इस मामले में गंभीरता से सुनवाई की है और आगामी सप्ताह में फैसले की उम्मीद है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA