किसान ने उगाया 3 लाख रुपए किलो वाला दुनिया का सबसे महंगा आम, विदेशों में है मांग

Ashish Bhardwaj | Aug 10, 2026, 12:23 IST
Share
मियाजाकी आम
मियाजाकी आम

राजस्थान में सीकर के किसान रामावतार बुगालिया ने दुनिया के सबसे महंगे मियाजाकी आम को उगाने में सफलता पाई है। उनके 20 बीघा ऑर्गेनिक फार्म में आम के 500 पेड़ हैं। इससे हर साल लाखों की आय हो रही है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सीकर किसान ने उगाया जापान का महंगा मियाजाकी आम।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 लाख रुपए किलो तक बिकता है आम।
  • रामावतार बुगालिया ने ऑर्गेनिक फार्म में किया सफल प्रयोग।
  • 20 बीघा फार्म में 35 तरह के फल उगा रहे किसान।
  • बगीचे से हर साल 10 से 15 लाख रुपए की कमाई।
जापान का मशहूर मियाजाकी आम अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.5 से 3 लाख रुपए प्रति किलो तक बिकता है। यह आम अब राजस्थान में सीकर जिले के कल्याणपुरा निवासी किसान रामावतार बुगालिया ने अपने फार्म में भी उगा लिया है। कला वर्ग से पढ़ाई करने वाले बुगालिया आज एक कृषि वैज्ञानिक की तरह काम कर रहे हैं।

विदेशों तक है आम की डिमांड

मियाजाकी आम की स्वाद और पोषण के लिहाज से विदेशों में खासी मांग रहती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में भी यह आम एक किलो के 2.11 लाख रुपए में बिक चुका है।

बालू मिट्टी वाले इलाके में इसे उगाना आसान नहीं था। लेकिन बुगालिया ने पहली बार यहां इसे सफलतापूर्वक उगा दिखाया। वे खाद और रोग नियंत्रण के लिए भी प्राकृतिक तरीके अपनाते हैं। गोमूत्र, छाछ, गुड़ और नीम से बनी औषधियों का इस्तेमाल करते हैं।

इसके लिए उन्होंने गिर नस्ल की चार गाय भी पाल रखी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल फरवरी में गुजरात के वापी (वलसाड़) से इस आम के पौधे लाकर लगाए थे। इसी साल पेड़ों में फल आने शुरू हुए हैं।

मियाजाकी आम
मियाजाकी आम

20 बीघा में फैला है ऑर्गेनिक फार्म

नवलगढ़ से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित उनका बुगालिया ऑर्गेनिक कृषि फार्म आज पूरे प्रदेश के किसानों के लिए प्रेरणा बन चुका है। 20 बीघा में फैले इस फार्म में आम के कुल 500 पेड़ लगे हैं।

इनमें से 300 पेड़ अकेले केसर किस्म के हैं। बाकी 200 पेड़ों में नूरजहां, ब्लैक मैंगो, स्वर्णरेखा, हापुस, लंगड़ा, दशहरी, बनाना मैंगो और आम्रपाली जैसी किस्में शामिल हैं।

पूरे बगीचे में कुल 35 प्रकार के फलदार पौधे मौजूद हैं। चार बीघा में बेर की थाई एप्पल, गोला और सिंदूरी जैसी उन्नत किस्में उगाई जा रही हैं। डेढ़ बीघा में अन्य फलदार पौधों की खेती होती है। वे अपने उत्पाद दिल्ली तक भिजवाते हैं। पिछले 15 साल से वे नई-नई किस्मों के फल और सब्जियों पर अपने फार्म में ट्रायल करते आ रहे हैं।

हर साल हो रही लाखों की कमाई

इस बगीचे से बुगालिया को हर साल 10 से 15 लाख रुपए की आय हो रही है। इसके अलावा करीब दो बीघा में लगे पपीते से भी सालाना 4 से 5 लाख रुपए की कमाई होती है।

उत्कृष्ट पपीता उत्पादन के लिए उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार भी मिल चुका है। उन्होंने अपने फार्म को 'अनोखी ढाणी' नाम दिया है।

देश-विदेश से कृषि विशेषज्ञ, किसान, विद्यार्थी और पर्यटक यहां प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीकों की जानकारी लेने आते रहते हैं।

FAQ

  1. मियाजाकी आम की कीमत कितनी होती है?
    अंतरराष्ट्रीय बाजार में मियाजाकी आम की कीमत 2.5 से 3 लाख रुपए प्रति किलो तक होती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में यह 2.11 लाख रुपए किलो में बिका था।
  2. रेगिस्तानी जमीन पर मियाजाकी आम कैसे उगाया?
    रामावतार बुगालिया ने वापी (वलसाड़) से पौधे लाकर पिछले साल फरवरी में लगाए थे। वे गोमूत्र, छाछ, गुड़ और नीम से बनी प्राकृतिक औषधियों से खेती करते हैं।

ये खबर भी पढे़:-

रात 12:30 बजे सांगानेर में तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी, 2 की मौत

8वें वेतन आयोग की अगली बैठक का बजा बिगुल, जयपुर में सैलरी बढ़ोतरी पर होगी चर्चा

राजस्थान में प्राइवेट बसों का फिर होगा चक्का जाम, ऑनलाइन बुकिंग भी रहेगी बंद

ट्री प्रोटेक्शन एक्ट पर रविंद्र सिंह भाटी ने सरकार से पूछा- कब आएगा कानून?

Tags:
  • जापान
  • गुजरात
  • मियाजाकी आम
  • राज्य स्तरीय पुरस्कार
  • सीकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि