राजेंद्र राठौड़ की एक बार फिर फिसली जुबान, बोले- चुनाव में जनता वर्सेज बीजेपी रहने वाली है, डोटासरा ने किया पलटवार
The Sootr | Sept 17, 2023, 24:00 IST
राजेंद्र राठौड़ की एक बार फिर फिसली जुबान, बोले- चुनाव में जनता वर्सेज बीजेपी रहने वाली है, डोटासरा ने किया पलटवार
राजेंद्र राठौड़ से डोटासरा वर्सेज राठौड़ को सवाल पूछा गया, तब उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने बोल दिया कि चुनाव में जनता वर्सेज बीजेपी रहने वाली है, जनता हमारे साथ रहेगी
JAIPUR. बीजेपी नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की जुबान फिसलने से हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल, जब राजेंद्र राठौड़ से डोटासरा वर्सेज राठौड़ को सवाल पूछा गया, तब उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने बोल दिया कि चुनाव में जनता वर्सेज बीजेपी रहने वाली है, जनता हमारे साथ रहेगी। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
ये क्या बोल गए राठौड़-
सीकर में शनिवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजेंद्र राठौड़ मौजूद रहे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि इस बार क्या चुनाव में डोटासरा वर्सेज राठौड़ रहने वाला है। इस पर राठौड़ ने कहा- चुनाव में जनता वर्सेज भारतीय जनता पार्टी रहने वाली है। डोटासरा जी मेरे मित्र हैं। कई बार चुनौती देते हैं। वो बड़े नेता हैं, मैं छोटा नेता हूं। मैं सात बार जीता हूं, वो तीन बार जीतकर तुर्रम खां बने हुए हैं। उनको अगर घमंड है तो आकर मुकाबला कर लेंगे।
डोटासरा का राठौड़ पर निशाना
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजेंद्र राठौड़ के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि आखिरकार सच जुबां पर आ ही गया। उन्होंने लिखा कि राजस्थान का चुनाव जनता वर्सेज बीजेपी के बीच होगा और जीत जनता की होगी।
राजेंद्र राठौड़ की पहले भी फिसली है जुबान
ये पहली बार नहीं हुआ है जब राठौड़ की जुबान फिसली हो, पहले भी ऐसा हो चुका है। कुछ समय पहले राठौड़ ने सीकर में हो रही एक सभा में चंद्रयान की सफलता पर इसरो की जगह अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा का नाम बोल दिया था।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari