एसओजी ने पकड़ा शिक्षा विभाग का यूडीसी, ताइक्वांडो के नाम पर ऐसे बेची जा रही थीं सरकारी नौकरियां
Jageshwar prasad | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के हनुमानगढ़ में एसओजी ने शिक्षक भर्ती-2022 में ताइक्वांडो के फर्जी सर्टिफिकेट बेचने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी शिक्षा विभाग के निलंबित यूडीसी जगदीश सारण को गिरफ्तार किया है।
News In Short
- निलंबित यूडीसी जगदीश सारण फर्जी ताइक्वांडो सर्टिफिकेट बेचने के आरोप में गिरफ्तार।
- जगदीश सारण और उसके रिश्तेदार ने 2.30 लाख रुपये में अभ्यर्थियों को फर्जी सर्टिफिकेट दिए।
- आरोपियों ने ताइक्वांडो फेडरेशन की नकली ईमेल आईडी से फर्जी प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया।
- अब तक 20 अभ्यर्थियों, 3 सहयोगियों और 1 दलाल को गिरफ्तार किया जा चुका है।
- एसओजी जांच कर रही है कि शिक्षा विभाग के अंदर भी कोई अन्य था जिसने इसमें सहयोग किया।
News In Short
असली फेडरेशन जैसी 'नकली ईमेल आईडी'
जब बीकानेर निदेशालय ने खिलाड़ियों के प्रमाण-पत्रों की जांच के लिए फेडरेशन को ईमेल भेजा, तो जवाब असली फेडरेशन से नहीं, बल्कि आरोपियों की फर्जी आईडी से आया। निदेशालय को 'सब कुछ सही है' वाली फर्जी सत्यापन रिपोर्ट मिली और 38 संदिग्धों का रास्ता साफ हो गया।
2.30 लाख का सौदा और पीटीआई रिश्तेदार
जगदीश ये फर्जी सर्टिफिकेट अपने रिश्तेदार रामचंद्र (पीटीआई) से बनवाता था। रामचंद्र ने न केवल योगेंद्र, बल्कि मुमताज, ज्योतिरादित्य और ममता कुमारी जैसे कई अभ्यर्थियों को फर्जी नेशनल खिलाड़ी बना दिया। फिलहाल यह मास्टरमाइंड पीटीआई फरार है।
आदतन अपराधी है जगदीश सारण
अब तक 20 अभ्यर्थी और दलाल गिरफ्तार
नागौर का रहने वाला यह यूडीसी खुद विभाग में रहकर विभाग की जड़ें खोद रहा था। अब एसओजी यह जांच कर रही है कि क्या निदेशालय के भीतर भी कोई विभीषण था जिसने इन फर्जी ईमेल आईडी को पहचानने में जानबूझकर देरी की।
ये भी पढ़ें:-
पहले गांव में राहुल ने दोस्त की पत्नी से की दरिंदगी, फिर दिल्ली में IRS की बेटी की हत्या, 7 लाख का कर्ज उतारने के लिए था लूट का प्लान
कर्मचारियों को मिला 2 प्रतिशत DA बढ़ोतरी का तोहफा, अब 60% मिलेगा महंगाई भत्ता
दो दुल्हन रसोई गैस मांगने पहुंची कलेक्ट्रेट, मानवीय आधार पर मिले दो कमर्शियल सिलेंडर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav