जयपुर में प्रेशर पॉलिटिक्स के लिए 28 अक्टूबर को जाट महासभा का विशेष अधिवेशन, 40 से कम सीटें तो समर्थन न देने ऐलान

Chandresh Sharma | Oct 18, 2023, 24:00 IST
Share
जयपुर में प्रेशर पॉलिटिक्स के लिए 28 अक्टूबर को जाट महासभा का विशेष अधिवेशन, 40 से कम सीटें तो समर्थन न देने ऐलान
जयपुर में प्रेशर पॉलिटिक्स के लिए 28 अक्टूबर को जाट महासभा का विशेष अधिवेशन, 40 से कम सीटें तो समर्थन न देने ऐलान

विधानसभा चुनाव दहलीज तक आते-आते विभिन्न समुदाय, जातियां और वर्ग प्रेशर पॉलिटिक्स के हथकंडे अपना चुका है। अब राजस्थान में जाट समुदाय भी उसी मोड पर आने का ऐलान कर चुका है।

JAIPUR. विधानसभा चुनाव दहलीज तक आते-आते विभिन्न समुदाय, जातियां और वर्ग प्रेशर पॉलिटिक्स के हथकंडे अपना चुका है। अब राजस्थान में जाट समुदाय भी उसी मोड पर आने का ऐलान कर चुका है। राजस्थान जाट महासभा ने 28 अक्टूबर को जयपुर में विशेष अधिवेशन आहूत किया है। महासभा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अधिवेशन में यह प्रस्ताव पारित किया जाएगा कि जो राजनैतिक पार्टी जाटों को कम से कम 40 सीटों की उम्मीदवारी नहीं देगी, उसे चुनाव में समर्थन नहीं दिया जाएगा।

बीजेपी की ओर नरम रुख

महासभा द्वारा जारी लेटर में ही इस बात को स्वीकार किया गया है कि बीजेपी हर चुनाव में जाटों को प्रतिनिधित्व देने के लिए सीटें बढ़ाती गई है लेकिन फिर भी उन्हें उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा है। वहीं कांग्रेस को लगातार किसान विरोधी और जाट विरोधी निर्णय लेने का दोषी बताया गया है। इसके अलावा ओबीसी आरक्षण के मुद्दे की बात भी महासभा द्वारा की गई है। आरपीएससी में विवादास्पद नियुक्ति के मामले को भी पत्र में उठाया गया है।

जाट रूठे तो बिगड़ेगा समीकरण

राजस्थान में जाट वोट भी निर्णायक स्थिति में हैं ऐसे में पूरा का पूरा जाट वोटर यदि महासभा के ऐलान पर अमल करता है तो राजस्थान में बने बनाए समीकरण ध्वस्त भी हो सकते हैं।

मांग पूरी करना टेढ़ी खीर

राजस्थान जाट महासभा विशेष अधिवेशन बनाकर दबाव जरूर बना रही है लेकिन यह भी सभी जानते हैं कि जाट वोटर्स के संख्याबल के बावजूद उन्हें 40 सीटें देना किसी भी पार्टी के लिए टेढ़ी खीर होगा। ऐसा करने से गुर्जर समुदाय के वोटर्स भी नाराज हो सकते हैं और राजपूत समाज समेत ओबीसी के अन्य जातिवर्ग को भी अच्छा संदेश नहीं जाएगा।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज़
  • Rajasthan Jat Mahasabha
  • special session on 28th October
  • demand for 40 seats
  • राजस्थान जाट महासभा
  • 28 अक्टूबर को विशेष अधिवेशन
  • 40 सीटों की डिमांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा