राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल स्थगित, वैट कम करने की मांग पर कमेटी 10 दिन में देगी रिपोर्ट
Rahul Garhwal | Sept 16, 2023, 24:00 IST
राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल स्थगित, वैट कम करने की मांग पर कमेटी 10 दिन में देगी रिपोर्ट
राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल स्थगित हो गई है। वैट कम करने की मांग पर कमेटी 10 दिन में रिपोर्ट देगी।
मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर वैट की तरह काम करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। सरकार के साथ हुई बातचीत में वैट कम करने को लेकर एक कमेटी गठित करने और 10 दिन में इसकी रिपोर्ट आने पर सहमति बनी है।
10 दिन के लिए हड़ताल स्थगित
राजस्थान पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ हुई खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की बैठक के बाद पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित करने की घोषणा की।
ये खबर भी पढ़ें...
ईडी की गिरफ्त में आए कटारा और मीणा, करोड़ों का किया घोटाला, बेटे और पत्नी के नाम भी संपत्ति
10 दिन में रिपोर्ट देगी कमेटी
सरकार की ओर से एक एम्पावर्ड कमेटी का गठन करने का ऐलान किया गया है। इस कमेटी में पेट्रोल पंप एसोसिएशन के भी 3 सदस्य शामिल होंगे। ये कमेटी वैट को लेकर अगले 10 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। बातचीत के बाद अब पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने कहा कि अगले 10 दिन तक ये हड़ताल स्थगित रहेगी। 10 दिन में अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तो वे वापस हड़ताल पर जा सकते हैं।
हड़ताल से जनता परेशान
इस बीच आज सुबह 6 बजे से राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित लगभग पूरे प्रदेश में पेट्रोल पंप बंद रहे और जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। परेशानी का कारण ये भी था कि पिछले 2 दिन से पेट्रोल पंप संचालक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रख रहे थे और इसके चलते सुबह और शाम को पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही थी।
ये खबर भी पढ़ें...
वित्तीय सलाहकार ने दो दिनों में खरीदें 5 करोड़ के 26 फ्लैट, खुद के नाम 15 और बेटे के नाम पर किए 11 फ्लैट
क्या वैट कम करेगी राजस्थान सरकार ?
अब देखना होगा कि सरकार की ओर से गठित कमेटी किस फॉर्मूले के तहत राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पदार्थों पर वैट कम करने की सिफारिश करती है। इस समिति की सिफारिश पर वैट कम किया जाता है तो चुनाव से पहले ये सरकार की ओर से जनता के लिए एक बड़ी राहत होगी।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari