सुधांश पंत हो सकते है राजस्थान के नए मुख्य सचिव, केंद्र सरकार ने सेवाएं लौटाईं

BP Shrivastava | Dec 31, 2023, 24:00 IST
Share
सुधांश पंत हो सकते है राजस्थान के नए मुख्य सचिव, केंद्र सरकार ने सेवाएं लौटाईं
सुधांश पंत हो सकते है राजस्थान के नए मुख्य सचिव, केंद्र सरकार ने सेवाएं लौटाईं

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत राजस्थान के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं। केंद्र सरकार ने इनकी सेवाएं राजस्थान कॉडर को लौटा दी हैं। आज यानी रविवार शाम तक उनके नाम का ऐलान हो सकता है।

मनीष गोधा, JAIPUR. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत राजस्थान के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं। केंद्र सरकार ने इनकी सेवाएं राजस्थान कॉडर को लौटा दी हैं। आज यानी रविवार शाम तक उनके नाम का ऐलान हो सकता है।

सीएस उषा शर्मा रिटायर, पंत बनेंगे नए सीएस

राजस्थान की नई सरकार साल के पहले दिन नए मंत्रिमंडल और पुलिस और प्रशासन के नए मुखिया के साथ काम शुरू करेगी। राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है। पुलिस महकमे में डीजीपी उमेश मिश्रा की जगह उत्कल रंजन साहू को चार्ज दे दिया गया है। अब ब्यूरोक्रेसी की मुखिया उषा शर्मा का कार्यकाल भी रविवार को पूरा हो रहा है। उनकी जगह सुधांश पंत राजस्थान के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं।

केंद्र ने लौटाईं सुधांश पंत की सेवाएं

सुधांश पंत दिल्ली में मेडिकल एंड हेल्थ विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत हैं। पिछली गहलोत सरकार में ही वे पीएचईडी में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात रहे, लेकिन सरकार से अनबन के चलते उन्हें पहले रेवेन्यू बोर्ड और फिर एचसीएम रीपा में भेज दिया गया। इसके बाद पंत दिल्ली चले गए थे। केंद्र सरकार ने शनिवार को उनकी सेवाएं राजस्थान को लौटा दी हैं।

सीएस के दावेंदारों ने इन अफसरों के नाम चले

राजस्थान के मुख्य सचिव की दौड़ में कई नाम चले थे। इनमें संजय मल्होत्रा और सुधांश पंत के अलावा, दिल्ली में तैनात वी श्रीनिवास, राजस्थान में काम कर रहे राजेश्वर सिंह, शुभ्रा सिंह, अभय कुमार और रोहित कुमार के नाम भी दावेदारों में थे।

इसलिए पंत होंगे सीएस

इनमें संजय मल्होत्रा का नाम सबसे आगे था। वे वित्त मंत्रालय में रेवेन्यू विभाग में तैनात हैं, लेकिन उन्हें केंद्र सरकार ने रिलीव करने से मना कर दिया। इसलिए अब सुधांश पंत राजस्थान के नए सीएस हो सकते हैं।

सीनियर्टी में 7वें नंबर पर हैं सुधांश

1991 बैच के आईएएस सुधांश पंत वरिष्ठता में 7वें नंबर पर हैं। उनसे ऊपर संजय मल्होत्रा, रोहित कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, शुभ्रा सिंह, वी श्रीनिवास और सुबोध अग्रवाल आते हैं।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Sudhanshu Pant is the new CS of Rajasthan
  • Sudhanshu Pant will become the CS of Rajasthan
  • IAS Sudhanshu Pant
  • who is the new CS of Rajasthan
  • सुधांशु पंत राजस्थान के नए सीएस
  • राजस्थान के सीएस बनेंगे सुधांशु पंत
  • आईएएस सुधांशु पंत
  • राजस्थान का नया सीएस कौन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा