सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में NIA का बड़ा एक्शन, राजस्थान-हरियाणा में 30 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी
Pratibha Rana | Jan 03, 2024, 24:00 IST
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में NIA का बड़ा एक्शन, राजस्थान-हरियाणा में 30 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी यानी एनआईए बुधवार को राजस्थान और हरियाणा में 30 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की है।
मनीष गोधा, JAIPUR. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Karni Seva President Sukhdev Singh Gogamedi) की हत्या के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी यानी एनआईए ने बुधवार (2 जनवरी) को राजस्थान और हरियाणा में 30 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की है। एनआईए की टीम ने राजस्थान और हरियाणा में 31 जगहों पर छापेमारी की है। मामले के आरोपी शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौर से मिली अहम जानकारी के आधार पर यह कारवाई की जा रही है।
एनआईए की टीम ने हरियाणा में महेंद्रगढ़ के दौंगड़ा जाट, गुढ़ा, पाथेड़ा और खुडाना गांव में छापे मारे हैं। इस दौरान आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कुछ और स्थानों पर छापे डाले गए हैं। वहीं राजस्थान में 15 से ज्यादा ठिकानों पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की है। जयपुर के खातीपुरा स्थित सुंदर नगर में शूटर रोहित राठौड़ के घर भी एनआईए की एक टीम पहुंची और सर्च की कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल, आधिकारिक रूप से इस कार्रवाई को लेकर एनआईए ने कोई बयान जारी नहीं किया है। इसके साथ ही दोनों शूटर्स के संपर्कों को भी बारीकी से खंगाला जा रहा है। दोनों से लगातार बातचीत करने वाले उनके दोस्त और अन्य लोग भी एनआईए के रडार में हैं।
गौरतलब है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पिछले महीने जयपुर में हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए राजपूत समाज की ओर से बड़ा आंदोलन भी किया गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी नितिन फौजी और रोहित राठौर को गिरफ्तार किया था। लेकिन इनका संबंध बड़े माफियाओं के साथ होने की आशंका को देखते हुए मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी।
राजस्थान-हरियाणा में 30 से ज्यादा स्थानों पर रेड
जयपुर में 17 गोलियां मारकर की थी हत्या
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari