कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म उदयपुर फाइल्स की रोक पर सुनवाई को तैयार सुप्रीम कोर्ट, जताई सहमति
Nitin Kumar Bhal | Jul 14, 2025, 15:14 IST
Photograph: (The Sootr)
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी 'उदयपुर फाइल्स' फिल्म की रिलीज पर रोक के खिलाफ सुनवाई के लिए सहमति दी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने रिलीज पर रोक लगाई थी ।
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ सुनवाई के लिए सहमति दी है, जिसमें राजस्थान (jRajasthan) के उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म 'उदयपुर फाइल्स:कन्हैया लाल टेलर मर्डर' की रिलीज पर रोक लगाई गई थी। फिल्म निर्माता ने इस फैसले को चुनौती देते हुए सर्वोच्च अदालत से आग्रह किया कि हाई कोर्ट द्वारा फिल्म की रिलीज पर लगाई गई रोक को रद्द किया जाए। इसके बाद, सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करने की सहमति दी है और इस मामले में जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
कन्हैयालाल हत्याकांड : सुप्रीम कोर्ट की उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर रोक से मनाही
दिल्ली हाई कोर्ट ने 10 जुलाई को 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी। कोर्ट ने केंद्र सरकार को सिनेमा एक्ट की धारा 6 के तहत फिल्म की समीक्षा करने का आदेश दिया था। इस फैसले के बाद फिल्म निर्माता ने सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया और फिल्म की रिलीज की अनुमति देने की अपील की। फिल्म निर्माता की ओर से पेश हुए वकील पुलकित अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी याचिका में मांग की गई है कि हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर फिल्म को रिलीज होने दिया जाए।
जयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड केस की एनआईए कोर्ट में सुनवाई, आरोपियों को मिलेगी हिंदी में चार्जशीट
'उदयपुर फाइल्स' फिल्म राजस्थान के उदयपुर शहर में 28 जून 2022 को हुए कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित है। कन्हैया लाल एक दर्जी थे, जिन्हें दो युवकों – मोहम्मद रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद – ने अपनी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया और अब इस पर फिल्म बनाई गई है।
उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य गवाह राजकुमार से मिलने पहुंचीं राजे, 1 लाख की सहायता दी, बेटी की शादी का जिम्मा उठाया
'उदयपुर फाइल्स' फिल्म की रिलीज 11 जुलाई को तय थी, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। कोर्ट ने फिल्म के कंटेंट की जांच करने के लिए केंद्र सरकार को आदेश दिया था। फिल्म निर्माता ने फिल्म की रिलीज को लेकर कई बार कोर्ट से अपील की, लेकिन अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है, जहां जल्द ही इस पर सुनवाई होगी।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
उदयपुर फाइल्स फिल्म उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल टेलर मर्डर
कन्हैयालाल हत्याकांड : सुप्रीम कोर्ट की उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर रोक से मनाही
फिल्म के खिलाफ हाई कोर्ट ने क्या आदेश दिया?
जयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड केस की एनआईए कोर्ट में सुनवाई, आरोपियों को मिलेगी हिंदी में चार्जशीट
किस हत्याकांड पर आधारित है फिल्म?
उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य गवाह राजकुमार से मिलने पहुंचीं राजे, 1 लाख की सहायता दी, बेटी की शादी का जिम्मा उठाया
अब कब रिलीज होगी फिल्म?
कन्हैयालाल हत्याकांड क्या है?
'उदयपुर फाइल्स' फिल्म क्या है?
| |
FAQ
- फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का क्या फैसला था?
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर 10 जुलाई को अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी और केंद्र सरकार को फिल्म की समीक्षा करने का आदेश दिया था। - फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' किस हत्याकांड पर आधारित है?
'उदयपुर फाइल्स' फिल्म कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित है, जो 28 जून 2022 को राजस्थान के उदयपुर में हुआ था। - सुप्रीम कोर्ट में कब होगी 'उदयपुर फाइल्स' फिल्म की सुनवाई?
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए सहमति दी है, और यह मामला 2-3 दिनों में सूचीबद्ध किया जाएगा।
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
उदयपुर फाइल्स फिल्म उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल टेलर मर्डर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari