15 को ही होगा राजस्थान में शपथ, जानें क्यों हुआ ये कंफ्यूजन ?
Pratibha Rana | Dec 13, 2023, 24:00 IST
15 को ही होगा राजस्थान में शपथ, जानें क्यों हुआ ये कंफ्यूजन ?
राजस्थान में 15 दिसंबर ही शपथ ग्रहण होगा। इसके अलावा आज 15 दिसंबर को दो अन्य राज्यों छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सरकार का शपथ ग्रहण हुआ।
JAIPUR. राजस्थान में 15 दिसंबर को ही शपथ ग्रहण होगा। तमाम मीडिया में अचानक एक गलत खबर फैलने से गफलत की स्थिति बन गई और चर्चा आम हो गई कि राजस्थान में भी सरकार का शपथ ग्रहण आज ही होगा। हालांकि ऐसा नहीं है।
दरअसल राष्ट्रीय सदर के टीवी चैनल में खबर ब्रेक होने के बाद ये बाद पूरे देश में ही फैल गई कि राजस्थान में आज ही सीएम भजन लाल शर्मा शपथ लेंगे। राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी का हवाला देते हुए खबरें चली कि राज्य में बन रही इस नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को होगा। इसके बाद तमाम न्यूज चैनल में यही न्यूज चलने लगी। हालांकि हम आपको बता दें कि राजस्थान में शर्मा अपने जन्मदिन के दिन यानी 15 दिसंबर को ही शपथ ग्रहण करेंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जन्मदिन के दिन ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। 15 दिसंबर को ही भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी है। आपको बता दें कि हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक खरमास में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता, इसलिए शपथ ग्रहण की तारीख 15 दिसंबर तय की गई है। आपको बता दें कि 2003 में वे बीजेपी से ही बागी होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे। उस वक्त उन्हें बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। वे जमानत तक नहीं बचा पाए थे।
भजनलाल शर्मा के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और 2 बेटे हैं। उनके पिता का नाम किशन स्वरूप शर्मा और माता का नाम गोमती देवी है। उनकी वाइफ का नाम गीता शर्मा है। बड़े बेटे का नाम अभिषेक शर्मा और छोटे बेटे का नाम कुनाल शर्मा है। भजन लाल के बड़े बेटे अभिषेक शर्मा पढ़ाई करते हैं और साथ ही प्राइवेट बिजनेस भी करते हैं। वहीं उनके छोटे बेटे कुनाल शर्मा डॉक्टर हैं।
बीजेपी अध्यक्ष का हवाला देकर चली खबरें
अपने जन्मदिन पर ही शपथ लेंगे शर्मा
भजन लाल के परिवार में कौन-कौन ?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari