राजस्थान ने अन्य दलों को नकारा, अन्य दलों का वोट प्रतिशत बीजेपी और कांग्रेस के खाते में गया, सबसे ज्यादा बीजेपी ने लिया

Chandresh Sharma | Dec 05, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान ने अन्य दलों को नकारा, अन्य दलों का वोट प्रतिशत बीजेपी और कांग्रेस के खाते में गया, सबसे ज्यादा बीजेपी ने लिया
राजस्थान ने अन्य दलों को नकारा, अन्य दलों का वोट प्रतिशत बीजेपी और कांग्रेस के खाते में गया, सबसे ज्यादा बीजेपी ने लिया

राजस्थान के विधानसभा चुनाव में इस बार निर्दलीयों और अन्य दलों के विधायकों की संख्या पिछली बार के मुकाबले काफी कम रही है। इसके साथ ही इनके वोट प्रतिशत में भी कमी आई है।

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान के विधानसभा चुनाव में इस बार निर्दलीयों और अन्य दलों के विधायकों की संख्या पिछली बार के मुकाबले काफी कम रही है। इसके साथ ही इनके वोट प्रतिशत में भी कमी आई है। अन्य दलों का वोट मुख्य तौर पर बीजेपी के खाते में गया है। कुछ वोट कांग्रेस के खाते में भी गए हैं।

पिछली बार मिले थे 22 फीसदी वोट

राजस्थान में पिछले चुनाव में अन्य दलों और निर्दलीयों के खाते में 28 सीटें गई थी और इन्हे 22 प्रतिशत वोट मिले थे। सबसे ज्यादा छः विधायक बसपा के जीते थे जो बाद में हालांकि कांग्रेस में चले गए लेकिन इनके और 13 निर्दलियों के कारण 28 अन्य विधायक विधानसभा मे थे।

इस मर्तबा मिली 15 सीटें

इस बार राजस्थान में निर्दलियों और अन्य की संख्या घट कर लगभग आधी रह गई है। इस बार कुल आठ निर्दलीय और सात अन्य दलों के विधायक विधानसभा में पहुंचे हैं। यानी बीजेपी कांग्रेस को छोड़ कर कुल 15 अन्य विधायक ही विधानसभा में हैं। इनमें तीन भारतीय आदिवासी पार्टी से, दो बसपा से और एक एक आरएलडी और आरएलपी से हैं। इनका वोट प्रतिशत घट कर 18.8 रह गया है, यानी अन्य के वोट प्रतिशत में 3.2% की कमी आई है। अन्य दलों और निर्दलीयों के वोट प्रतिशत की यह कमी बीजेपी और कांग्रेस के खाते में गई है।

बीजेपी-कांग्रेस का यह रहा वोट प्रतिशत

राजस्थान में बीजेपी का वोट प्रतिशत पिछले चुनाव में 38.7 प्रतिशत था जो इस बार 2.99 प्रतिशत बढ़ कर 41.69 प्रतिशत हो गया। वहीं कांग्रेस का प्रतिशत भी 0.2 प्रतिशत बढ़ कर 39.3 प्रतिशत से बढ़ कर 39.5 प्रतिशत हो गया। यानी दोनो अन्य का का कम हुआ वोट प्रतिशत बीजेपी और कांग्रेस के खाते में गया। वैसे राजस्थान में पिछले चार चुनाव से यह ट्रेंड है कि जब भी बीजेपी की सरकार बनती है अन्य दलों और निर्दलीयों की संख्या कम हो जाती है। 2003 में बीजेपी की सरकार बनी तो अन्य की संख्या 24 थी, 2013 में 16 और इस बार यह संख्या 15 रह गई है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Counting of votes of Rajasthan
  • vote percentage of other parties decreased
  • vote percentage of BJP-Congress increased
  • राजस्थान के वोटों का हिसाब
  • अन्य दलों का घट गया वोट प्रतिशत
  • बीजेपी-कांग्रेस का बढ़ा वोट प्रतिशत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा