राजस्थान चुनाव में निर्दलियों से पीछे रहा तीसरा मोर्चा, BAP को सबसे ज्यादा 3 सीट, AAP का खाता नहीं खुला, RLP के 80 प्रत्याशी हारे

Rahul Garhwal | Dec 07, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान चुनाव में निर्दलियों से पीछे रहा तीसरा मोर्चा, BAP को सबसे ज्यादा 3 सीट, AAP का खाता नहीं खुला, RLP के 80 प्रत्याशी हारे
राजस्थान चुनाव में निर्दलियों से पीछे रहा तीसरा मोर्चा, BAP को सबसे ज्यादा 3 सीट, AAP का खाता नहीं खुला, RLP के 80 प्रत्याशी हारे

राजस्थान चुनाव में तीसरा मोर्चा निर्दलियों से भी पीछे रहा। BAP को सबसे ज्यादा 3 सीट मिलीं। AAP का खाता भी नहीं खुला। वहीं RLP के 80 प्रत्याशी हार गए।

JAIPUR. राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत हुई। बीजेपी को 115 और कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं। सबसे बुरा हाल तीसरे मोर्चा का रहा जो निर्दलियों से भी कम सीटें जीत पाया। BAP को 3, बसपा को 2, RLD और RLP 1-1 सीट जीत पाईं। वहीं निर्दलियों के खाते में 8 सीटें गईं। इस बार तीसरे मोर्चा के 7 प्रत्याशी जीते। वहीं 2018 में तीसरे मोर्चा के 14 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी।

भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने चौंकाया

राजस्थान चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी थर्ड पार्टी बनकर उभरी। उसने सबसे ज्यादा 3 सीटें जीतीं। ये पार्टी चुनाव से 3 महीने पहले बनी है। पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार रोत 70 हजार वोट से चुनाव जीते।

RLP की करारी हार

विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की करारी हार हुई। हनुमान बेनीवाल खुद आखिरी राउंड में सिर्फ 2 हजार वोटों से जीत पाए। पार्टी के 80 प्रत्याशी चुनाव हार गए। इस बार गेमचेंजर बनने के लिए RLP ने 81 सीटों पर चुनाव लड़ा था। मेड़ता के डांगावास कांड के बाद SC-ST वर्ग दोनों प्रमुख पार्टियों से नाराज था। दोनों ही प्रमुख पार्टियों से नाराज था। बेनीवाल ने आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया और एक-दूसरे के लिए सीटें छोड़ीं। इसके बावजूद फायदा नहीं मिला। 2018 के चुनाव में RLP के 4 प्रत्याशी जीते थे।

BAP ने 25 प्रत्याशी उतारे, 3 जीते

राजस्थान में 13 प्रतिशत आदिवासी वोटर्स हैं। उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा आदिवासी बहुल क्षेत्र हैं। BAP-BTP ने मिलकर 27 प्रत्याशी उतारे थे। BAP ने चौरासी, आसपुर, धरियावद सीट से जीत हासिल की है। पार्टी अध्यक्ष राजकुमार रोत ने सबसे बड़ी 70 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें 1 लाख 11 हजार 150 वोट मिले। बीजेपी के सुशील कटारा को 69 हजार 166 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। डूंगरपुर में पार्टी के प्रत्याशी कांतिलाल रोत और सागवाड़ा से मोहनलाल रोत ने कड़ी टक्कर दी। दोनों प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे। धरियावद से BAP के थवरचंद गहलोत 6 हजार 691 वोट से जीते। वहीं आसपुर से उमेश मीणा ने 28 हजार 940 वोट से जीत हासिल की।

BSP के 155 में से सिर्फ 2 प्रत्याशी जीते

राजस्थान चुनाव में BSP ने 155 प्रत्याशी उतारे थे। वो सिर्फ 2 सीटें जीत पाई। इसके अलावा BSP का कोई प्रत्याशी दूसरे नंबर पर भी नहीं आ सका। 2018 में BSP ने 6 सीटें जीती थीं।

आम आदमी पार्टी को नोटा से भी कम वोट

आम आदमी पार्टी पिछले 2 चुनाव से राजस्थान में खाता भी नहीं खोल पाई है। इस बार वो 88 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। उसके सभी प्रत्याशी हार गए। कई की तो जमानत जब्त हो गई। पूरी पार्टी को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी को 0.38 प्रतिशत वोट मिले, लेकिन 0.96 प्रतिशत वोटर्स ने नोटा का बटन दबाया है।

RLD सिर्फ 1 सीट पर लड़ी और जीत गई

राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने इस बार सिर्फ एक सीट भरतपुर से चुनाव लड़ा था। गठबंधन को देखते हुए कांग्रेस ने ये सीट छोड़ दी थी। RLD के सुभाष गर्ग ने 5 हजार 387 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 81 हजार 878 वोट मिले। बीजेपी के विजय बंसल को 76 हजार 491 वोट मिले। BSP के गिरीश चौधरी को 25 हजार 231 वोट मिले।

Tags:
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • Rajasthan Election Result
  • Third Party in Rajasthan
  • BAP won 3 seats in Rajasthan
  • AAP defeat in Rajasthan
  • राजस्थान चुनाव रिजल्ट
  • राजस्थान में तीसरी पार्टी
  • राजस्थान में BAP ने जीती 3 सीटें
  • राजस्थान में AAP की हार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड