आज 46 के हुए पायलट, लेकिन इस बार कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं, समर्थक अपने स्तर पर मना रहे जन्मदिन, सोशल मीडिया पर भी कर रहे हैं ट्रेंड

The Sootr | Sept 08, 2023, 24:00 IST
Share
आज 46 के हुए पायलट, लेकिन इस बार कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं, समर्थक अपने स्तर पर मना रहे जन्मदिन, सोशल मीडिया पर भी कर रहे हैं ट्रेंड
आज 46 के हुए पायलट, लेकिन इस बार कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं, समर्थक अपने स्तर पर मना रहे जन्मदिन, सोशल मीडिया पर भी कर रहे हैं ट्रेंड

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे सचिन पायलट आज 46 वर्ष के हो गए, पूरे राजस्थान में उनके समर्थक अपने स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम कर उनका जन्मदिन मना रहे हैं

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे सचिन पायलट आज 46 वर्ष के हो गए। पूरे राजस्थान में उनके समर्थक अपने स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम कर उनका जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में यह पहला मौका है जब उनके जन्मदिन पर जयपुर में उनके निवास पर समर्थक नहीं जुटे और कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं देखा गया। पायलट पिछले दिनों विदेश यात्रा पर थे। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली लौट आए हैं, लेकिन जन्मदिन पर जयपुर नहीं आए।

राष्ट्रीय राजनीति पर ध्यान दे सकते हैं पायलट

सचिन पायलट हर बार अपने जन्मदिन पर समर्थकों के बीच राजधानी जयपुर में मौजूद रहते हैं और अपने सरकारी निवास पर दिन भर अपने समर्थकों से मुलाकात करते हैं। पिछले दो-तीन सालों में तो शक्ति प्रदर्शन जैसी स्थिति देखी गई। लेकिन इस बार उनका सरकारी निवास इस मामले में सूना है। पायलट जयपुर से बाहर हैं और इसी के चलते उनके निवास पर इस बार कोई कार्यक्रम नहीं है।

हालांकि, इसके पीछे कारण पायलट का जयपुर से बाहर होना है लेकिन इसे राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा हैं कि राजस्थान के चुनाव में कोई अहम जिम्मेदारी दिए जाने के बजाय कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किए जाने के बाद अब यह माना जा रहा है कि पायलट राष्ट्रीय राजनीति पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर छाए पायलट

हालांकि, उनके समर्थकों में उनके जन्मदिन को लेकर उत्साह पहले जैसा ही है। यह प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे कार्यक्रमों के रूप में भी दिख रहा है और सोशल मीडिया पर भी नजर आ रहा है। जन्मदिन के पोस्टर कई जगह लगे हैं और पूरे प्रदेश में उनके समर्थक अपने तरीके से उनका जन्मदिन मना रहे हैं। कहीं रक्तदान शिविर लगे हैं तो कहीं केक काटे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी पायलट ट्रेंड करते दिखे। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सहित राजस्थान कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। अब आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि सचिन पायलट कितनी सक्रियता के साथ राजस्थान के चुनाव में अपनी भागीदारी निभाते हैं।

Tags:
  • Sachin Pilot
  • सचिन पायलट
  • Sachin Pilot's 46th birthday
  • Sachin Pilot dominated social media
  • Congress leader Sachin Pilot
  • सचिन पायलट का 46 वां जन्मदिन
  • सोशल मीडिया पर छाए सचिन पायलट
  • कांग्रेस नेता सचिन पायलट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा