सरिस्का से गूँजी बाघ संरक्षण की नई हुंकार: भूपेंद्र यादव ने किया राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज

Purshottam Kumar Joshi | Published:
Share
bhupendra yadaw
Photograph: (the sootr)

देश में बाघ संरक्षण की नई दिशा तय करने के लिए सरिस्का में दो दिन का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हो गया। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने संबोधित किया।

News in Short

  • सरिस्का में बाघ संरक्षण की भविष्य की दिशा तय करने के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू
  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश के वन मंत्री संजय शर्मा ने किया सम्मलेन को संबोधित
  • भूपेंद्र यादव बोले, भारत अब दुनिया में बन रहा वन्यजीव संरक्षण का मॉडल
  • समय के साथ जो नीतियां अप्रचलित हो चुकी हैं, उनकी पहचान कर करेंगे सुधार
  • फरवरी के अंत तक बोत्सवाना से भारत आएगा चीतों का नया जत्था
सुनील जैन @​ अलवर

News in Detail

राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व में शनिवार को बाघ संरक्षण की भविष्य की दिशा तय करने के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा प्रदेश के वन मंत्री संजय शर्मा ने बाघ रेंज राज्यों के मुख्य वन्यजीव वार्डनों और फील्ड निदेशकों के इस दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत अब केवल बाघों की संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह विश्व को वन्यजीव संरक्षण का 'भारतीय मॉडल' देने की ओर अग्रसर है।

​नीतिगत समीक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर जोर​

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में 'नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी' (NTCA) की अब तक की 28 बैठकों का हवाला देते हुए एक बड़ा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समय के साथ जो नीतियां अप्रचलित हो चुकी हैं, उनकी पहचान कर उनमें सुधार करना आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि बाघों के रेस्क्यू, पुनर्वास और मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए अब पूरी तरह से वैज्ञानिक पद्धति और डेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया को अपनाना होगा।

बोत्सवाना से इसी माह आएंगे चीते

यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज दुनिया के 70 प्रतिशत बाघों का घर है। यह हमारी प्रकृति-अनुकूल जीवनशैली की वैश्विक जीत है। उन्होंने बताया कि चीता पुनरुद्धार कार्यक्रम अपनी तीसरी पीढ़ी में प्रवेश कर चुका है। फरवरी के अंत तक बोत्सवाना से चीतों का नया जत्था भारत पहुंचने की उम्मीद है।

​अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व और 'बिग कैट अलाइंस'​

सम्मेलन के दौरान अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत द्वारा स्थापित 'इंटरनेशनल बिग कैट अलाइंस' (IBCA) में दुनिया के 24 देश शामिल हो चुके हैं। उन्होंने घोषणा की कि अगले वैश्विक बिग कैट शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत करेगा। यह गठबंधन न केवल बाघों को बचाएगा, बल्कि बढ़ती गर्मी, मरुस्थलीकरण और जैव विविधता के नुकसान जैसी तीन बड़ी वैश्विक चुनौतियों का समाधान भी पेश करेगा।



alwar2
alwar2


​राजस्थान बनेगा बाघों की 'नर्सरी': संजय शर्मा​

राजस्थान के वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि वन विभाग की मुस्तैदी का नतीजा है कि सरिस्का में बाघों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। उन्होंने कहा कि बाघों के 'जीन पूल' की समस्या को हल करने के लिए मध्य प्रदेश से बाघिनों का स्थानांतरण किया जा रहा है, जिससे भविष्य में राजस्थान 'बाघों की नर्सरी' के रूप में पहचाना जाएगा। उन्होंने गोडावण, खरगोन पक्षी और घड़ियाल संरक्षण के लिए किए जा रहे राज्य सरकार के प्रयासों को भी रेखांकित किया।



sanjay sharma
sanjay sharma

​नन्हे कलाकारों ने कैनवास पर उकेरा पर्यावरण प्रेम

सम्मेलन के दौरान 'टाइगर मैराथन 2026' के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में रिकॉर्ड 30 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि 8 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर की 'अलवर टाइगर मैराथन' का आयोजन हो रहा है। इसमें 41 देशों के लगभग 18 हजार धावक हिस्सा ले रहे हैं, जो बाघ संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का एक वैश्विक संदेश देंगे।

इन आला अफसरों की रही ​उपस्थिति

​इस महत्वपूर्ण सत्र में केंद्रीय मंत्रालय के महानिदेशक सुशील कुमार अवस्थी, अतिरिक्त महानिदेशक रमेश पाण्डे, एनटीसीए के सदस्य सचिव डॉ. संजयन कुमार सहित देशभर के प्रमुख वन संरक्षक और टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर मौजूद रहे।

मौत के जबड़े से लौट आया राजस्थान का यह 'बाहुबली' किसान, 15 मिनट तक लेपर्ड से चला खूनी संघर्ष

Tags:
  • राजस्थान
  • नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी
  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
  • वन्यजीव संरक्षण
  • मंत्री संजय शर्मा
  • सरिस्का
  • टाइगर मैराथन 2026
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?