राजस्थान के रण में आज मोदी और खड़गे, बीजेपी के कई स्टार प्रचारक भी रहेंगे प्रदेश भर में
The Sootr | Nov 18, 2023, 24:00 IST
राजस्थान के रण में आज मोदी और खड़गे, बीजेपी के कई स्टार प्रचारक भी रहेंगे प्रदेश भर में
राजस्थान के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं करते दिखेंगे।
JAIPUR. राजस्थान के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं करते दिखेंगे। महत्वपूर्ण यह है कि दोनों नेताओं की पहली सभाएं भरतपुर जिले में होगी यानी भरतपुर में आज दो बड़े नेताओं का मुकाबला होता दिखेगा। राजस्थान के विधानसभा चुनाव में मतदान अगले शनिवार को होना है ऐसे में प्रचार का हल्ला लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार और रविवार वीकेंड होने के कारण दोनों ही दलों के बड़े नेताओं के तूफानी दौरे तय किए गए हैं।
आज ये नेता करेंगे सभाएं
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - सुबह 11 बजे भरतपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर वे दोपहर 2.00 बजे नागौर में बीजेपी प्रत्याशी ज्योति मिर्धा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जहां नागौर की 10 सीटों के बीजेपी प्रत्याशी सहित बीजेपी के बड़े नेता जनसभा में मौजूद रहेंगे।
- मल्लिकार्जुन खड़गे - दोपहर 12.00 बजे कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव के समर्थन में वैर-भरतपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक खड़गे की अलवर के तिजारा में भी जनसभा प्रस्तावित है।
- जेपी नड्डा - सुबह 11.00 बजे जोधपुर के पिपाड़सिटी जैन वाटिका में चुनावी सभा करेंगे। दोपहर 12.40 बजे जोधपुर के ओसियां में बीजेपी प्रत्याशी भैराराम सियोल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.50 बजे जैसलमेर के हनुमान चौराहे पर बीजेपी प्रत्याशी छोटू सिंह भाटी के समर्थन में जनसभा करेंगे।
- योगी आदित्यनाथ - सुबह 9.00 बजे जालोर के आहोर में और 11 बजे सांचौर (जालोर) में जनसभा को संबोधित करेंगे फिर दोपहर 2.45 बजे बाड़मेर के शिव में बीजेपी प्रत्याशी स्वरूप सिंह खारा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4.25 बजे सिवाना में बीजेपी प्रत्याशी हमीर सिंह भायल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
- हेमंत बिस्वा - दोपहर 1.30 बजे सलूंबर में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे बागीदौरा (बांसवाड़ा) में विजयसंकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari