कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के दौरे भी तय, राहुल-प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे 16 से 18 तक करेंगे कई सभाएं
Pratibha Rana | Nov 14, 2023, 24:00 IST
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के दौरे भी तय, राहुल-प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे 16 से 18 तक करेंगे कई सभाएं
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे 16 से 18 नवंबर तक राजस्थान के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं करेंगे।
मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के दौरे भी तय हो गए हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 16 से 18 नवंबर तक राजस्थान के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं करेंगे।
कांग्रेस तेज करेगी प्रचार अभियान
पार्टी ने 16 नवंबर का राहुल गांधी का अधिकृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं 17 को प्रियंका गांधी और 18 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की जनसभाएं होंगी। 16 नवंबर को राहुल गांधी चूरू के तारानगर में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र बुडानिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां कांग्रेस के लिए उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ चुनौती बने हुए हैं। इसके बाद राहुल गांधी हनुमानगढ़ के नोहर में पार्टी के प्रत्याशी अमित चाचान के समर्थन में जनता से वोट अपील करेंगे। राहुल गांधी का श्रीगंगानगर के सादुल शहर में भी जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है, जहां से वे सूरतगढ़ होते हुए दिल्ली लौट जाएंगे।
कांग्रेस झोंकेगी अपनी पूरी ताकत
प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रम के मुताबिक पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 17 नवंबर को आदिवासी इलाके सागवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद चित्तौड़गढ़ में सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के समर्थन में चुनावी सभा के जरिए लोगों से मुखातिब होंगी। वहीं 18 नवंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भरतपुर की वैर सीट पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वे मंत्री भजनलाल जाटव के समर्थन में जनसभा करने के बाद खड़गे अलवर के तिजारा में पार्टी के प्रत्याशी इमरान के लिए भी वोट अपील करेंगे। यहां कांग्रेस के लिए वर्तमान सांसद बाबा बालक नाथ चुनौती बने हुए हैं।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari