संसद टीवी की तरह राजस्थान विधानसभा का भी बनेगा टीवी चैनल

BP Shrivastava | Jan 10, 2024, 24:00 IST
Share
संसद टीवी की तरह राजस्थान विधानसभा का भी बनेगा टीवी चैनल
संसद टीवी की तरह राजस्थान विधानसभा का भी बनेगा टीवी चैनल

संसद के अलग टीवी चैनल की तर्ज पर ही राजस्थान में भी अब राजस्थान विधानसभा का अलग टीवी चैनल होगा। अभी राजस्थान विधानसभा की पूरी करवाई इसके यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रसारित की जाती है।

मनीष गोधा, JAIPUR. संसद के अलग टीवी चैनल की तर्ज पर ही राजस्थान में भी अब राजस्थान विधानसभा का अलग टीवी चैनल होगा। अभी राजस्थान विधानसभा की पूरी करवाई इसके यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रसारित की जाती है, लेकिन नए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा का अलग टीवी चैनल शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

इस तरह प्रसारित होंगी विधानसभा की गतिविधियां

देवनानी ने कहा कि राजस्‍थान विधानसभा की गतिविधियों की जानकारी आमजन को तुरन्त मिल सके, इसके लिए संसद टीवी की तरह राजस्थान विधानसभा का भी टीवी चैनल और वॉटसअप चैनल बनाया जाएगा। राजस्थान विधानसभा को आमजन से जोड़ने के लिए आधुनिक सूचना तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

शुरू होगी विधानसभा की हेल्प डेस्क

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि विधानसभा में शीघ्र ही हेल्प डेस्क की स्थापना होगी, जो राजस्थान के प्रत्येक विधायक को पेपरलेस प्रक्रिया का प्रशिक्षण देगी। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्थान विधानसभा को साइबर खतरों से बचाने के लिए सभी सुरक्षात्मक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करें।

स्पीकर ने यह भी दिए निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि आज का जमाना आमजन तक जल्द से जल्द सूचना पहुंचाने का है। उन्होंने कहा कि विधानसभा की सोशल मीडिया की सभी एप्लीकेशन्स का तुरन्त अपग्रेडेशन करें, सूचनाओं को अपडेट रखें। विधानसभा के यूट्यूब चैनल को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई सोच और सूचना तकनीक के साथ कार्य करने के लिए भी निर्देश दिए।

Tags:
  • Rajasthan News
  • Jaipur News
  • राजस्थान न्यूज
  • Rajasthan Assembly will start TV channel
  • Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani
  • Rajasthan Assembly
  • राजस्थान विधानसभा शुरू करेगा टीवी चैनल
  • राजस्थान विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी
  • राजस्थान विधानसभा
  • जयपुर समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा